Mussoorie Monsoon Travel Tips: अगस्त में बना रहे हैं मसूरी का प्लान? मानसून ट्रिप को सेफ और यादगार बनाने के लिए देखें ट्रैवल टिप्स

Summary :

मानसून के दौरान मसूरी की हरियाली, धुंध और हल्की बारिश इसे बेहद खूबसूरत और रोमांटिक बना देती है, लेकिन इस मौसम में यात्रा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आप अगस्त में मसूरी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन ट्रैवल टिप्स को फॉलो करें। बारिश से बचाव के लिए रेनकोट और मजबूत छाता जरूर ले जाएं। फिसलन से बचने के लिए चप्पल या फ्लैट जूते की बजाय वाटरप्रूफ या ग्रिप वाले जूते पहनें।

मानसून के समय मसूरी का नजारा बेहद खूबसूरत और शानदार हो जाता है। यहां चारों तरफ फैली हरियाली, पहाड़ों के ऊपर दिखाई देती धुंध और हल्की बारिश इस जगह को और भी ज्यादा रोमांटिक और मैजिकल बना देती है, लकिन बारिश के मौसम में ट्रिप पर जानें से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इस समय पहाड़ों पर यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी बहुत ज्यादा जरूरी होती है। अगर आप भी इस अगस्त के महीने में मसूरी जानें का प्लान बना रहे हैं, तो इस ट्रैवल टिप्स का ध्यान जरूर रखें।

पैकिंग करते समय इस चीजों को रखें

  • ट्रिप पर जाते समय रेनकोट जरूर ले जाएं, बारिश से बचने के लिए मजबूत छाता ले जाएं।
  • बारिश में सड़कें और पैदल रास्ते काफी फिसलन भरे होते हैं, इसलिए चप्पल या फ्लैट जूते पहनने से बचें और वाटरप्रूफ या ग्रिप वाले जूते ले जाएं।
  • मानसून में बारिश के बाद मसूरी में हल्की ठंड होने लगती है, इसलिए जैकेट साथ ले जाएं।
  • कॉटन या हैवी जींस की जगह ऐसे कपड़े साथ ले जाएं, जो भीगने पर जल्दी सूख जाएं।
 Barish me ghumne ke liye zaroori tips
Barish me ghumne ke liye zaroori tips (Source: Social Media)

रास्ते और ड्राइविंग

  • पहाड़ों में बारिश के समय बहुत ज्यादा कोहरा हो जाता है, जिससे आस-पास की सभी चीजें दिखाई देना बंद कर देती हैं, इसलिए कोशिश करें की दिन के उजाले में ही मसूरी पहुंच जाएं।
  • ट्रिप पर जानें से पहले मौसम की पूरी जानकारी कर लें, वरना आपकी ट्रिप खराब हो सकती है।
  • बारिश के समय पहाड़ों पर लैंडस्लाइड या छोटे पत्थरों के गिरने का खतरा रहता है, इसलिए गाड़ी चलाते समय रफ़्तार धीमी ही रखें।

कहां जाएं और कहां नहीं?

  • इस मौसम में कैमेल्स बैक रोड, मॉल रोड और लाल टिब्बा जैसी जगहों पर घूमना सेफ है।
  • बारिश के मौसम में केम्पटी फॉल जैसे झरनों के पानी काफी ज्यादा तेजी से बहने लगते हैं, इसलिए उसे बंद कर दिया जाता है।
  • मानसून में जंगलों या कच्चे कमजोर रास्तों पर ट्रेकिंग करने से बचना चाहिए, सिर्फ पक्के और सेफ रास्तों पर ही घूमें।
 Monsoon Travel Tips
Monsoon Travel Tips (Source: Social Media)

ट्रिप के लिए जरूरी सामान

  • भारी बारिश या हवा के कारण पहाड़ों में लाइट जा सकती है, इसलिए अपने साथ टार्च, पावर बैंक व टार्च साथ ले जाएं।
  • ट्रिप पर जानें से पहले मोबाइल फ़ोन, कैमरे और पैसों को भीगने से बचाने के लिए वाटरप्रूफ बैग या प्लास्टिक जिपलॉक पाउच साथ ले जाएं।
  • इस मौसम में आपको तबियत बिगड़ सकती है, इसलिए अपनी जरूरी दवाइयां साथ ले जाएं।
  • रास्ते में बिकने वाले खुले बासी खाने को बिल्कुल भी न खाएं। सिर्फ उबला या बोतल में बंद साफ़ पानी का सेवन करें।

Also Read: सावन में भीड़भाड़ से दूर तलाश रहे हैं सुकून? भारत की इन 4 छिपी हुई खूबसूरत जगहों पर करें महादेव के दर्शन

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।