सावन में भीड़भाड़ से दूर तलाश रहे हैं सुकून? भारत की इन 4 छिपी हुई खूबसूरत जगहों पर करें महादेव के दर्शन

Summary :

सावन का महीना प्रकृति की सुंदरता और शिव भक्ति का अद्भुत संगम होता है। आमतौर पर लोग काशी या उज्जैन जैसे भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर जाते हैं, लेकिन यदि आप भीड़ से बचकर शांति और प्रकृति के बीच शिव भक्ति का अनुभव करना चाहते हैं, तो भारत में कई खूबसूरत छिपी हुई जगहें हैं। चोपटा और तुंगनाथ (उत्तराखंड) में बादलों और हरे-भरे पहाड़ों के बीच स्थित है यह दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है।

Best Hidden Places to Visit in Sawan: सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली नजर आने लगती है, हल्की हल्की बारिश मन को फ्रेश कर देती है और भगवान शिव की भक्ति का एक सबसे खूबसूरत माहौल होता है। इस मौसम में ज्यादातर लोग काशी, उज्जैन, जानें का प्लान बनाते हैं, जहां भारी भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप भी इस सावन भीड़भाड़ से निकलकर नेचर की गोद में शांति और भक्ति का अनुभव करना चाहते हैं, तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत छिपी हुई जगहें हैं। जहां आपको जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं, वो जगहें कौन-कौन सी हैं।

सावन में घूमने के लिए भारत की हिडन जगहें

1. चोपटा और तुंगनाथ – उत्तराखंड

 Best Hidden Places to Visit in Sawan
Best Hidden Places to Visit in Sawan (Source: Social Media)

अगर आप बादलों के बीच बेस खूबसूरत पहाड़ों और महादेव के प्राचीन मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, तो चोपटा आपके लिए सबसे बेस्ट जगह है। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर तुंगनाथ स्थित है। बारिश के मौसम में यहां हरे-भरे मैदान बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगते हैं और पूरी वादी कोहरा और बादलों से ढकी नजर आती है।

2. तमसा कुंड और पंचगढ़ी – मध्य प्रदेश

 Best Hidden Places in Sawan
Best Hidden Places in Sawan (Source: Social Media)

मध्य प्रदेश का ये एक मात्र हिल स्टेशन पंचगढ़ी, जो सावन के महीने में बिल्कुल स्वर्ग जैसा नजर आता है। यहां जटाशंकर गुफा और बड़ा महादेव का मंदिर भी है, जो नेचुरल गुफाओं के अंदर स्थित है। सावन की बारिश में यहां के बी-फॉल और बिहार जैसे झरने काफी तेजी से बहने लगते हैं, जिससे ये जगह हरियाली से भर जाती है।

3. ओरछा – मध्य प्रदेश

 Best Rainy Season Destination
Best Rainy Season Destination (Source: Social Media)

अगर आप भी ऐतिहासिक कला और नदियों के किनारे पर बैठकर शांति से समय बिताना चाहते हैं, तो बेतवा नदी तट पर बसा ओरछा एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां का राम राजा मंदिर और बेतवा नदी के किनारे बने खूबसूरत महल बारिश में और ज्यादा हरे-भरे लगने लगते हैं। मानसून के समय बेतवा नहीं का नजारा देखकर काफी सुकून मिलता है और यहां ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है।

4. मावसिनराम और सोहरा (चेरापूंजी) – मेघालय

Best Hidden Places to Visit in Sawan
Best Hidden Places to Visit in Sawan (Source: Social Media)

अगर आप उत्तर भारत से थोड़ा दूर हटकर नार्थ ईस्ट को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो मेघालय की वादियां सावन में और भी ज्यादा खूबसूरत रूप ले लेती हैं। यहां मौजूद मावजिम्बुईन गुफा में नेचुरल शिवलिंग है, जिस पर गुफा की छत से लगातार पानी की बूंदें नेचुरल तरीके से टपकती हैं। बादलों के बीच बेस गांव और विशाल झरने आपको नेचर के करीब ले जाते हैं।

Also Read: लखनऊ के काशीश्वर महादेव मंदिर का अनोखा रहस्य, जहां खुद बढ़ता है शिवलिंग का आकार! जानें दर्शन का समय

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।