‘Batwara 1947’ का ट्रेलर रिलीज, फिल्म की कहानी देख इमोशन्स में बह जाएंगे आप

Summary :

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द, संघर्ष और इंसानियत की भावुक कहानी दिखाई गई है। फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Batwara 1947 Trailer Out: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द, संघर्ष और इंसानियत की इमोशनल कहानी दिखाती है। ट्रेलर में सनी देओल एक मजबूत और सिद्धांतों पर अडिग किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि शबाना आजमी और प्रीति जिंटा भी अहम रोल में दिखाई देती हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ए.आर. रहमान ने फिल्म का संगीत दिया है और जावेद अख्तर ने गीत लिखे हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More: ‘Batwara 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, Sunny Deol के जोशीले अंदाज को देख हैरान हुए लोग

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।