Best Snow-Covered Roads Trips: सर्दियों में स्नोफॉल का मज़ा लेने के लिए बेस्ट हैं ये 4 रोड ट्रिप, रास्तों के नज़ारे जीत लेंगे दिल

Summary :

भारत में सर्दियों का मौसम घूमने के लिए सबसे खूबसूरत माना जाता है। इस मौसम में चारों तरफ फैली धुंध और कोहरा पहाड़ों और वादियों की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। बर्फ से ढकी सड़कें, ठंडी सुहानी हवा और चारों तरफ सफेद चादर में लिपटे पहाड़ विंटर रोड ट्रिप का मज़ा ही कुछ अलग होता है।अगर आप बर्फबारी के मौसम में ड्राइविंग या ट्रेवल करने के शौकीन हैं, तो भारत के ये कुछ रोड ट्रिप आपके लिए सबसे बेस्ट हैं। सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट स्नो रोड 1. श्रीनगर से गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) श्रीनगर से गुलमर्ग की दूरी…

भारत में सर्दियों का मौसम घूमने के लिए सबसे खूबसूरत माना जाता है। इस मौसम में चारों तरफ फैली धुंध और कोहरा पहाड़ों और वादियों की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। बर्फ से ढकी सड़कें, ठंडी सुहानी हवा और चारों तरफ सफेद चादर में लिपटे पहाड़ विंटर रोड ट्रिप का मज़ा ही कुछ अलग होता है।अगर आप बर्फबारी के मौसम में ड्राइविंग या ट्रेवल करने के शौकीन हैं, तो भारत के ये कुछ रोड ट्रिप आपके लिए सबसे बेस्ट हैं।

सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट स्नो रोड

1. श्रीनगर से गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर)

road trip through snow in india
road trip through snow in india (Source: google)

श्रीनगर से गुलमर्ग की दूरी सिर्फ 50 किलोमीटर है, लेकिन यह रास्ता बहुत खूबसूरत है। सर्दियों में सड़क के दोनों तरफ देवदार के पेड़ बर्फ से ढक जाते हैं। यह एक छोटी और खूबसूरत ट्रिप है। यहां पहुंचकर आप केबल कार और स्कीयिंग का मज़ा ले सकते हैं।

2. मनाली से सिस्सू / लाहुल घाटी (हिमाचल प्रदेश)

best snow road trips in india
best snow road trips in india (Source: google)

अटल टनल के बनने के बाद मनाली से लाहुल घाटी जाना काफी आसान हो गया है। टनल से बाहर निकलते ही सिस्सू का खूबसूरत नज़ारा दिखता है, जहां चारों तरफ बर्फ ही बर्फ होती है। जमी हुई नदियां, बर्फ से ढकी पहाड़ियां और झरने इस रास्ते को बेहद खास बनाते हैं।

3. शिमला से नारकंडा (हिमाचल प्रदेश)

winter road trips in india
winter road trips in india (Source: google)

शिमला से नारकंडा का रास्ता लगभग 60 किलोमीटर का है। यह सड़क घुमावदार है और घने जंगलों से होकर गुजरती है, जो सर्दियों में बर्फ से ढक जाते हैं। यह रास्ता बहुत शांत है। नारकंडा पहुंचकर आप हाटू पीक की खूबसूरती देख सकते हैं।

4. गुवाहाटी से तवांग (अरुणाचल प्रदेश)

Best Snow-Covered Roads Trips
Best Snow-Covered Roads Trips (Source: google)

नार्थ ईस्ट की यह सबसे खूबसूरत रोड ट्रिप है। इस रास्ते में आपको फेमस सेला पास से होकर गुज़रना पड़ता है। लगभग 13,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित सेला पास और वहां की जमी हुई झील का नज़ारा बेहद प्यारा होता है।

Also Read: Romantic Iceland for Couples: विंटर वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं आइसलैंड की ये जादुई जगहें, पार्टनर के साथ बिताएं रोमांटिक पल

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।