Girlfriend ke Liye Romantic Shayari: कई बार रिश्तों में मिठास और प्यार बनाए रखने के लिए शेरों शायरी का इस्तेमाल कर लेना चाहिए। अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार जताने के लिए शायरी से खूबसूरत तरीका भला क्या हो सकता है। चंद दिल छू लेने वाले शब्द ऐसा जादू कर सकते हैं, जो बड़ी बड़ी बातें भी नहीं कर पाती हैं। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान लाना चाहते हैं, तो यहां 20 से भी ज्यादा बेहतरीन लव शायरी दी गई हैं। इन्हें आप अपने व्हाट्सएप मैसेज या किसी भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर उनके साथ शेयर कर सकते हैं। अगर आप उन्हें हैंडमेड कार्ड देने वाले हैं, या बुके के साथ एक प्यारा सा नोट; फिर भी आप यहां दी गईं शायरी लिखकर अपना प्यार जता सकते हैं।
गर्लफ्रेंड को भेजें दिल छू लेने वाली शायरी

- तुम्हारी एक मुस्कान ही काफी है हमारे चेहरे पर खुशी लाने के लिए,
तुम्हारी एक झलक ही काफी है हमारा दिन बनाने के लिए। आई लव यू… - न जाने क्या बात है तुम्हारी इन बातों में,
दिन तो कट जाता है, पर रातें बीतती हैं तुम्हारी यादों में। - इश्क है या कुछ और, ये तो मुझे पता नहीं,
पर जो सुकून तुमसे बात करके मिलता है, वो कहीं और नहीं। - तुम सामने न हो तो दिल उदास हो जाता है,
तुम्हारी एक हंसी से सारा माहौल खास हो जाता है। - तेरी सादगी ही तेरी सबसे बड़ी खूबसूरती है,
मुझे तो बस हर हाल में तेरी ही जरूरत है। - चांद की चांदनी भी फीकी लगती है तेरे आगे,
जब से तू आई है जिंदगी में, किस्मत के सितारे जागे। - तुम मुस्कुराती हो तो दीए जल उठते हैं,
तुम चलती हो तो फूल खिल उठते हैं। - खुदा ने बड़ी फुर्सत से बनाया होगा तुम्हें,
तभी तो इतना प्यारा और मासूम बनाया है तुम्हें। - उम्र भर का वादा नहीं, हर सांस में तुम्हारा साथ चाहिए,
मुझे जिंदगी के हर मोड़ पर बस तुम्हारा हाथ चाहिए। - दिल के किसी कोने में छुपा रखी है तुम्हारी तस्वीर,
तुम सिर्फ मेरी मोहब्बत नहीं, मेरी तकदीर हो। - ना कोई ख्वाइश है, ना कोई अरमान है,
तू मिल गई मुझे, बस यही मेरा पूरा जहान है। - हजारों की भीड़ में भी सिर्फ तुम्हें ढूंढती हैं मेरी निगाहें,
तुम्हारे साथ ही शुरू और खत्म होती हैं मेरी राहें। - थोड़ा गुस्सा करती हो, थोड़ा नखरे दिखाती हो,
पर सच तो ये है कि तुम मुझे हद से ज्यादा भाती हो। - सुनो, तुम मेरी वो आदत बन चुकी हो,
जिसे मैं चाह कर भी कभी छोड़ नहीं सकता। - तेरी हर एक शिकायत पर भी मुझे प्यार आता है,
जब तू रूठती है तो दिल और बेकरार हो जाता है। - बातें तो बहुत होती हैं दुनिया में लोगों से,
पर तुम्हारे साथ की खामोशी भी बहुत कुछ कह जाती है। - जिंदगी बहुत खूबसूरत है अगर तेरा साथ हो,
हाथों में तेरा हाथ और दिल में तेरा अहसास हो। - ना मुझे चांद चाहिए, ना सितारे चाहिए,
मुझे तो बस हर जन्म में तुम हमारे चाहिए। - तुम्हारी हंसी मेरे लिए खुशियों की चाबी है,
तुम साथ हो मेरे, बस यही बात सबसे नवाब है। - एक उम्र बीत चले चाहे तुम्हें चाहते-चाहते,
कम न होगा ये प्यार तुम्हारे मुस्कुराते-मुस्कुराते। - सच्ची मोहब्बत का मतलब तुमसे मिलने के बाद समझ आया,
जब मेरी हर दुआ में सिर्फ और सिर्फ तुम्हारा नाम आया।



Download Android App
Download iOS App




