20+ Flirty Questions to Ask Your Crush: क्रश के साथ चैट में Romantic Spark लाने के लिए पूछें ये 20+ फ्लर्टी सवाल’; कभी नहीं होंगे Ignore

Summary :

क्रश से बात शुरू करना अक्सर मुश्किल होता है, क्योंकि "और कैसे हो?" या "खाना खाया?" जैसे पुराने सवाल बातचीत को बोरिंग बना देते हैं। इस समस्या को हल करने के लिए, इस आर्टिकल में 20 से भी ज्यादा फ्लर्टी सवाल बताए गए हैं। ये सवाल बातचीत में एक रोमांटिक स्पार्क पैदा करने और आपके क्रश की दिलचस्पी आपमें बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

20+ Flirty Questions to Ask Your Crush: कई बार क्रश को इंप्रेस तो करना होता है, लेकिन उन से बात कैसे करें? ये नहीं पता होता। और जब बात आती है क्रश से बातचीत शुरू करने की आती है, तो वही पुराने और घिसे पिटे सवाल जैसे “और कैसे हो?”, “क्या कर रहे हो” या “खाना खाया या नहीं?” ऐसे सवाल अक्सर बातचीत को बोरिंग बना देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके क्रश की दिलचस्पी आपमें बनी रहे और बातचीत में एक रोमांटिक स्पार्क बना रहे, तो आपको थोड़े फ्लर्टी सवाल जरूर आने चाहिए। यहां पर 20+ फ्लर्टी सवाल बताए गए हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।

क्रश का दिल जीतने के लिए 20+ बेस्ट फ्लर्टी सवाल

20+ Flirty Questions to Ask Your Crush
20+ Flirty Questions to Ask Your Crush (Magnific)
  • जब तुम मुझसे पहली बार मिले थे तो तुम्हारे दिमाग में पहला ख्याल क्या आया था?
  • अगर तुम्हें मेरे बारे में तीन चीजें चुननी हों जो तुम्हें सबसे अच्छी लगती हैं तो वो 3 चीजें क्या होंगी?
  • अगर हमें इस वीकेंड बिना किसी को बताए कहीं जाना हो तो तुम मुझे कहां ले जाओगे?
  • क्या तुम ‘लव एट फर्स्ट साइट’ पर यकीन करते हो या मैं तुम्हारे सामने से फिर से चलकर आऊं?
  • अगर तुम्हें मेरे लिए कोई एक गाना डेडिकेट करना हो तो तुम कौन सा गाना चुनोगे?
  • क्या तुम्हें कभी किसी ने बताया है कि तुम्हारी मुस्कान कितनी कातिलाना है?
  • अगर मैं तुमसे कहूं कि मुझे आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है तो तुम्हारा क्या रिएक्शन होगा?
  • क्या तुम हमेशा से इतने खूबसूरत हो या आज कोई खास बात है?
  • तुम्हारी लाइफ का सबसे बड़ा सीक्रेट क्या है वादा किसी से नहीं कहूंगा?
  • तुम्हारी आंखों में ऐसा क्या है जो मुझे तुमसे नजर हटाने ही नहीं देता?
  • क्या तुम्हें पता है कि जब तुम मुस्कुराते हो तो तुम कितने प्यारे लगते हो?
  • तुम्हें मेरे में सबसे ज्यादा क्या अट्रैक्ट करता है, लुक्स या फिर स्वभाव?
  • तुम्हारे ख्याल से हमारे बीच कौन सी एक चीज है जो सबसे ज्यादा कॉमन है?
  • अगर तुम्हें मुझे डिस्क्राइब करने के लिए सिर्फ 4 शब्द मिले तो तुम क्या बोलोगे?
  • तुम्हारा ड्रीम पार्टनर कैसा होना चाहिए?
  • अगर मैं अभी तुमसे कहूं कि मुझे तुम पसंद हो तो तुम्हारा पहला रिएक्शन क्या होगा?
  • तुम्हारी सबसे फेवरेट जगह कौन सी है क्योंकि मेरी फेवरेट जगह तो तुम्हारे पास होना है?
  • अगर हम दोनों एक सीक्रेट डेट पर जाएं तो तुम मुझे कहां ले जाना चाहोगे?
  • सच बताना आज दिन भर में तुमने मेरे बारे में कितनी बार सोचा?
  • कोई ऐसा गाना बताओ जिसे सुनकर तुम्हें मेरा ख्याल आता हो।
  • तुम्हें क्या लगता है, हम दोनों में से कौन किसी पहले प्रपोज करेगा?

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।