बारिश के मौसम में अगर आप भी तमाम गंभीर बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो इस मौसम में ऐसी ड्रिंक्स का सेवन करें जो टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी हो अगर आप भी कम समय में शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण देना चाहते हैं, तो स्मूदी एक बेस्ट ऑप्शन है स्मूदी ताजे फल, सब्जियां, दूध, दही, नट्स और बीजों से बनाया जाता है यह टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी देता है बच्चे, बूढ़े, जवान हर उम्र के लोग अपनी जरूरत के अनुसार, स्मूदी का सेवन करते हैं ऐसे में आइए जानते हैं, 4 बेस्ट स्मूदी रेसिपी के बारे में।
हेल्दी रहने के लिए 4 बेस्ट स्मूदी
1. केला और ओट्स स्मूदी

केला और ओट्स को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसे बनाने के लिए केला, ओट्स, दूध, शहद, बादाम को एक जार में डालकर इसमें हल्का सा दूध डालें और उसे ब्लेंड करें जब तक ये गाढ़ा न हो जाए गिलास निकालकर तुरंत इसका सेवन करें।
2. पालक, सेब स्मूदी

बारिश के मौसम में अगर आप पालक और सेब से बनी स्मूदी का सेवन करते हैं, तो इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है। साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पालक, सेब, दही, अदरक और नींबू का रस ब्लेंडर में डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें। फिर इसे एक गिलास में निकालकर इसका सेवन करें।
3. बेरी और दही स्मूदी

बेरी और दही स्मूदी ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हमारे शरीर जाकर उसे तुरंत एनर्जी देता है। इसे बनाने के लिए बेरीज, दही, अलसी के बीज और शहद को एक साथ ब्लेंडर में डालकर स्मूदी बना लें। इसे तब तक पीसें जब तक सभी चीज़ें सही से पिस न जाए।
रोजाना स्मूदी पीने के अद्भुत फायदे
- ताजे फल, हरी सब्जियां, मेवे और दही से बनने के कारण इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
- फल और सब्जियों से बनाए जानें के कारण इसमें फाइबर पाया जाता है, इसलिए ये पेट को साफ़ रखने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
- स्मूदी पीने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बचते हैं।
- इस स्मूदी में मौजूद नेचुरल गुण स्किन को ग्लोइंग और हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।



Download Android App
Download iOS App




