Belly Fat Loss Drinks in Hindi: पेट की लटकती चर्बी से हैं परेशान? रोज सुबह पिएं ये 4 ड्रिंक्स, तेजी से घटेगा बेली फैट

Summary :

आजकल की खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण बढ़ता मोटापा, खासकर बेली फैट, कई गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है। इस समस्या को कम करने के लिए कुछ खास ड्रिंक्स सहायक हो सकती हैं। नींबू और शहद का पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और फैट कम करने में मदद करता है। इसे हल्के गर्म पानी में आधा नींबू और थोड़ा शहद मिलाकर पिया जाता है।

आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोगों का वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा वजन बढ़ने से लोगों को कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ज्यादा फैट बढ़ने से हमारे शरीर का पेट वाला हिस्सा काफी ज्यादा प्रभावित होता है। मोटापे के कारण बेली फैट काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जो देखने में काफी खराब लगता है और इससे आपको काफी ज्यादा परेशानी होती है, लेकिन अब आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जो बेली फैट को कम कर सकती है।

Belly Fat कम करने के लिए Best Drinks

1. नींबू और शहद का पानी

 Belly Fat Loss Drinks in Hindi
Belly Fat Loss Drinks in Hindi (Source: Social Media)

नींबू और शहद को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये सबसे पुराना और असरदार ड्रिंक है। नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 गिलास हल्के गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़कर थोड़ा शहद मिलाएं और पिएं।

2. ग्रीन टी

 Belly Fat Loss Drinks
Belly Fat Loss Drinks (Source: Social Media)

ग्रीन टी में कैटचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो बर्निंग प्रोसेस को तेज करने में मदद करता है। अगर आप भी अपना बेली फैट तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन जरूर करें। इसे आप दिन में 2 बार पी सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसमें चीनी न मिलाएं।

3. अजवाइन और सौंफ का पानी

Belly Fat Loss Drinks in Hindi
Belly Fat Loss Drinks in Hindi (Source: Social Media)

अगर आपको पेट फूलने की समस्या रहती है, तो ये ड्रिंक आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। अजवाइन फैट बर्न करने में काफी मदद करती है, जिससे आपका पाचन बेहतर होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधा चम्मच अजवाइन और सौंफ को 1 गिलास पानी में 5 मिनट उबालें। इसके बाद इसे छानकर गुनगुना पी लें।

4. एप्पल साइडर विनेगर

 Fat Loss drinks
Fat Loss drinks (Source: Social Media)

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर को सही रखने में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए 1 गिलास में हल्का गर्म पानी लेकर उसमें एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और खाना खाने के 20 से 25 मिनट पहले पिएं।

Also Read: Vitamin C Rich Foods for Monsoon: मानसून में वायरल और इन्फेक्शन से बचाएंगे विटामिन C से भरपूर ये फल और सब्जियां

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।