Bengaluru garage Fire : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सोमवार सुबह एक बड़े हादसे की खबर आई है। शहर के थानिसंद्रा इलाके में स्थित एक कार गैरेज में सुबह करीब 5:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया।
25 कारें जल कर ख़ाक

इस दर्दनाक हादसे में 25 से अधिक कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिनमें कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां भी शामिल थीं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानहानि या झुलसने की घटना नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड (दमकल विभाग) की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया, लेकिन तब तक गैरेज में खड़ी अधिकांश गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं।
पुलिस जांच शुरू
शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। हालांकि, असली वजह का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। मामले में सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स (SOCO) की टीम मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक और तकनीकी जांच करेगी।
संपिगेहल्ली थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि आग कहां से भड़की और क्या गैरेज संचालक ने अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) के जरूरी इंतजाम कर रखे थे या नहीं।
यह भी पढ़ें – CJP संसद मार्च में RAF ने चलाई पेलेट गन? सामने आया बड़ा सच



Download Android App
Download iOS App



