CJP संसद मार्च में RAF ने चलाई पेलेट गन? सामने आया बड़ा सच

Summary :

दिल्ली में CJP के संसद मार्च के दौरान पेलेट गन चलने का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। CRPF जांच में सामने आया कि कनॉट प्लेस में तैनात RAF के एक जवान ने 7 राउंड फायर किए थे। राहुल गांधी ने इस पर गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है।

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर में हुआ प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब समाप्त हो चुका है। इस बीच सबसे अधिक चर्चा में अगर कुछ है तो वो है 20 जुलाई संसद मार्च के दौरान पेलेट गन चलने का मामला। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले को लंबित से लेते हुए गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि RAF जवानों ने 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पेलेट गन से फायरिंग की थी। CRPF जांच में मालूम चला है कि कनॉट प्लेस में ड्यूटी पर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स के एक जवान ने पैलेट गन से 7 राउंड फायर किए थे।

ये लोग हुए घायल

Pellet Gun Fired at Protesters (CREDIT-SM)

इंडियन एक्सप्रेस ने दावा किया है कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान एक जवान ने गोली चलाई। इस दौरान 5 राउंड फायर प्रदर्शनकारियों को लगे तो 2 राउंड के फायर जमीन पर गिर गए। गोलियों के छर्रे लगने से 3 लोग घायल हुए थे। घायल में शामिल गुड़गांव में काम करने वाले 25 साल के इरशाद शेख, दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र 19 साल के साहिल लोहचब और आउटलुक पत्रिका का पत्रकार है। जांच में पता चला है कि प्रोटेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मी पर पत्थर फेंके तो उसके बाद गोलियां चलाई गई।

जांच में हो रहे कई खुलासे

मालूम हो कि प्रोटेस्ट अब जंतर मंतर से पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। पैलेट गन से जुड़े मामले को लेकर CRPF के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जंतर मंतर खाली हो गया है अब हम इस मामले की जांच गहराई से करेंगे। मालूम हो कि 20 जुलाई के प्रोटेस्ट में लाठी चार्ज, आंसू गैस, और अन्य चीजें इस्तेमाल किए गए। इस दौरान कई छात्र और पुलिस कर्मी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद, 25 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया और यह ज़िम्मेदारी नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।