Vaibhav Sooryavanshi का जिम्बाब्वे दौरे पर जलवा, 15 साल की उम्र में बने ‘मैन ऑफ द सीरिज़’

Summary :

भारत ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया, जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे। उन्होंने 151 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब अपने नाम किया। वैभव ने इस उपलब्धि को सपने के सच होने जैसा बताया और टीम के सहयोग को अपनी सफलता का श्रेय दिया।

आयरलैंड और इंग्लैंड के निराशाजनक दौरे को पीछे छोड़ते हुए इंडियन टीम ने जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में मेजबान टीम का 3-0 से सफाया कर के अपना दबदबा साबित किया। इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े स्टार 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Vaibhav Sooryavanshi Perfromance
Vaibhav Sooryavanshi Perfromance (Source: Google)

वैभव ने पूरी सीरीज में 50.33 की औसत और 196.10 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ टोटल 151 रन बनाए। उनके दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया। यह सम्मान हासिल करने के बाद वैभव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।

Vaibahav Sooryavanshi On His Performance: वैभव ने क्या कहा?

Vaibhav Sooryavanshi Statement
Vaibhav Sooryavanshi Statement (Source: Google)

उन्होंने कहा कि, “मुझे अपना पहला मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतकर बेहद खुशी हो रही है। हरारे पहुंचने के बाद हमारी टीम ने दो-तीन दिन शानदार तैयारी की। मैंने यहां पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला है, इसलिए इस मैदान पर खेलना मुझे हमेशा पसंद आता है। कप्तान, कोच और पूरी टीम ने मेरा पूरा साथ दिया, जिसके लिए मैं सभी का आभारी हूं।”

अपने बल्लेबाजी के अंदाज के बारे में बात करते हुए वैभव ने कहा कि उनका टारगेट हमेशा टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाना होता है। उन्होंने कहा कि, “मैं टी20 क्रिकेट में हमेशा अपने नेचुरल गेम पर भरोसा करता हूं। तीनों मुकाबलों में मेरी कोशिश यही रही है कि टीम को अच्छी शुरुआत मिले। अगर शुरुआत अच्छी हो जाती है, तो मैं पारी को और लंबा ले जाने की कोशिश करता हूं। प्रैक्टिस के दौरान जो तैयारी करता हूं, उसी को मैच में दोहराने की कोशिश करता हूं।”

बल्ले से बरसाए रन और चौके-छक्के

Vaibhav Sooryavanshi Dominates In Ind Vs Zim Series
Vaibhav Sooryavanshi Dominates In Ind Vs Zim Series (Source: Google)

पूरी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने तीन मुकाबलों में कुल 151 रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा थे। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 9 शानदार छक्के लगाए। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने के साथ-साथ वह चौके लगाने के मामले में भी दूसरे नंबर पर रहे।

सीरीज के तीसरे और आखरी टी20 मुकाबले में वैभव शतक के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन 81 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि उनकी इस शानदार पारी ने भारत की जीत में अहम रोल निभाया और सीरीज में उनके दबदबे को और मजबूत कर दिया।

Read More: India करेगी Zimbabwe को क्लीन स्वीप!, तीसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।