Crispy Moong Dal Kachori Recipe: इस आसान तरीके से बनाएं खस्ता Moong Dal Kachori, चाय के साथ जमेगा स्वाद

Summary :

सुबह या शाम के नाश्ते के लिए एक स्वादिष्ट और सेहतमंद ऑप्शन है, कुरकुरी मूंग दाल कचौड़ी बनाने बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए मैदा बाहरी परत के लिए और भीगी हुई मूंग दाल मसालों (जैसे जीरा, सौंफ, हींग, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, गरम मसाला) के साथ स्टफिंग के लिए इस्तेमाल की जाती है।

सुबह या शाम के नाश्ते में हर किसी को कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन होता है। इसके लिए मूंग दाल कचौड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ये न सिर्फ खाने में टेस्टी लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। खस्ता और कुरकुरी कचौड़ी के अंदर मसालों में लिपटी मूंग दाल का स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आता है। इसकी सबसे खास बात तो ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा सामग्री और समय नहीं लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ो की जरूरत होती है और इसके कुछ जरूरी टिप्स क्या है।

Moong Dal Kachori बनाने का तरीका

 Moong Dal Kachori Recipe
Moong Dal Kachori Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • मैदा 2 कप,
  • घी या तेल
  • नमक आधा छोटी चम्मच
  • मूंग दाल आधा कप,
  • बेसन, हींग, जीरा, सौंफ
  • धनिया पाउडर,
  • लाल मिर्च पाउडर,
  • अमचूर, गरम मसाला, नमक

कुरकुरी मूंग दाल कचौड़ी बनाने की विधि

 Moong Dal Kachori Recipe in Hindi
Moong Dal Kachori Recipe in Hindi (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक और तेल को अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट और चिकना आटा गूंथ लें।
  • फिर आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें।
  • इसके बाद भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकालकर मिक्सी में दरदरा पीस लें।
  • इसके बाद पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और इसमें जीरा, सौंफ और हींग, बेसन डालकर भूनें।
  • इसके बाद पिसी हुई मूंग दाल और सभी सूखे मसाले डालकर दाल के सूखने तक अच्छे से भून लें।
  • अब मिश्रण को ठंडा करके इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
  • अब आटे की छोटी लोई बनाकर इसे थोड़ा फैलाकर बीच में दाल की गोली रखें।
  • इसके बाद किनारों को अच्छी तरह बंद करें। फिर हांथों से हल्का दबाकर कचौड़ी का आकार दें।
  • अब कढ़ाई में हल्का गर्म तेल रखें और इसमें धीमी आंच पर कचौड़ियां डालकर तलें।
  • इसे आप 4-5 मिनट तक पकने दें, फिर आंच को धीमा करके सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें।
  • अब आपकी कुरकुरी मूंग दाल कचौड़ी बनकर तैयार है। इसे आप चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

कचौड़ी के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • आटा हमेशा सॉफ्ट गूंथना चाहिए, इससे कचौड़ी काफी ज्यादा कुरकुरी बनती है।
  • दाल को पीसते समय मिक्सी में पानी बिल्कुल न डालें, वरना स्टफिंग गीली हो जाएगी।
  • स्टफिंग में थोड़ा बेसन जरूर मिलाएं, इससे दाल की नमी खत्म होती है और कचौड़ी लंबे समय तक क्रिस्पी रहती है।
  • कचौड़ी को हमेशा धीमी आंच के हल्के गर्म तेल में ही तलने के लिए डालें।

Also Read: Suji Gulab Jamun Recipe: बिना खोया और मावा के घर पर बनाएं Suji Gulab Jamun, यहां देखें आसान Recipe और Tips

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।