अगर आप एनर्जेटिक रहने के साथ-साथ अपना वजन भी कम करना चाहते हैं, तो पीनट बटर बनाना स्मूदी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी, लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें स्मूदी बनाना नहीं आता है, तो आज हम उन्ही लोगों के लिए यहां इसकी आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर आप चाहें, तो इसे सुबह या शाम के नाश्ते में बनाकर पी सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में।
पीनट बटर बनाना स्मूदी बनाने का तरीका

सामग्री
- केला – 1 बड़ा
- पीनट बटर – 2 बड़े चम्मच
- दूध – 1 कप
- शहद या गुड़ का पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- बर्फ के टुकड़े – 3-4
बनाना पीनट बटर स्मूदी बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी का जार लें।
- फिर उसमें छीलकर कटे हुए केले के टुकड़े डाल दें।
- अब जार में 2 बड़े चम्मच पीनट बटर और 1 कप दूध डालें।
- अगर आप मीठा ज्यादा पसंद करते हैं, तो 1 चम्मच शहद या गुड़ का पाउडर मिलाएं।
- अब जार का ढक्कन बंद करके सभी चीजों को 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह मिक्सी को चलाएं।
- जब मिश्रण एकदम चिकना, गाढ़ा और क्रीमी हो जाए, तब इसे एक गिलास में निकाल लें।
- फिर ऊपर से थोड़े से कटे हुए बादाम या भुनी मूंगफली डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
स्मूदी बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स
- अगर आप जमे हुए केले का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो स्मूदी बिना बर्फ के ही गाढ़ी और ठंडी बनेगी।
- अगर आप इसे वजन कम करने के लिए बना रहे हैं, तो इसमें चिया सीड्स या ओट्स मिला सकते हैं।
- नार्मल दूध की जगह बादाम, सोया या ओट्स मिल्क का इस्तेमाल करें।



Download Android App
Download iOS App




