अगर आप भी बिना अंडे के टेस्टी केक बनाना चाहते हैं, तो डार्क चॉकलेट केक आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। जब आप इसे खाते हैं, तो इसमें से आने वाला चॉकलेट का स्वाद मुंह में जानें के बाद घुल जाता है। अगर आप भी घर पर इसे कुछ ही सामग्री में बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बच्चे से लेकर बड़े तक को खूब पसंद आता है, तो चलिए देर किस बात की यहां जानते हैं, इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में।
डार्क चॉकलेट केक बनाने का तरीका

सामग्री
- मैदा – 1.5 कपपिसी हुई
- चीनी -1 कप
- कोको पाउडर – 1/4 कप (या 100 ग्राम कटी हुई डार्क चॉकलेट)
- बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा – 1/2 छोटा चम्मच
- दूध – 3/4 कप (सामान्य तापमान पर)
- रिफाइंड तेल या मक्खन – 1/2 कप
- वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
- गरम पानी या गरम कॉफी – 1/2 कप
डार्क चॉकलेट केक बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए ओवन को 180°C पर गर्म करें या कुकर में बिना पानी के नमक और जाली रखकर प्री-हीट करें।
- इसके बाद केक टिन में तेल लगाकर उसमें थोड़ा मैदा छिड़क लें।
- इसके बाद एक बर्तन में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान लें।
- इसके बाद दूसरे कटोरे में दूध, तेल और वनीला एसेंस डालें।
- इसके बाद गीले मिश्रण को सूखी सामग्री में थोड़ा-थोड़ा डालते हुए मिलाएं ताकि गांठें न पड़ें।
- इसके बाद लास्ट में गरम पानी या कॉफी का घोल डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें।
- इससे केक बहुत स्पंजी और गहरा चॉकलेट रंग का बनता है।
- अब बैटर को केक टिन में डालें और ओवन या कुकर में 30 से 35 मिनट के लिए धीमी आंच पर बेक करें।
- अब चाक़ू डालकर चेक करें, अगर ये साफ बाहर आए तो आपका केक तैयार है।
केक बनाने के लिए जरूरी टिप्स
- दूध और अन्य सामग्रियां कमरे के तापमान पर होनी चाहिए।
- बैटर तैयार होने के बाद उसे ज्यादा देर न रखें, तुरंत बेकिंग के लिए रख दें।
- गरम पानी की जगह हल्की गरम कॉफी मिलाने से डार्क चॉकलेट का स्वाद और अधिक निखर कर आता है।



Download Android App
Download iOS App




