Single Mother Parenting Tips: सिंगल मदर भी कर सकती हैं अच्छी परवरिश! ये 6 खास पेरेंटिंग टिप्स आपके बच्चे को देंगी बेहतर भविष्य

Summary :

बच्चे को यह महसूस कराने के लिए कि उसका परिवार पूरा है, उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। घर पर ऑफिस का तनाव न लाएं और बच्चे के सामने हमेशा सकारात्मक बातें करें, क्योंकि आप ही उसके लिए सब कुछ हैं। बच्चे के साथ एक दोस्ती जैसा रिश्ता रखें ताकि वह आपसे बिना डर के अपनी हर बात शेयर कर सके।

Single Mother Parenting Tips: अकेले दम पर बच्चों को संभालना और अच्छी परवरिश देना आसान नहीं होता, खासकर तब जब आप एक सिंगल मदर हों। आजकल पति-पत्नी का अलग होना बहुत आम हो गया है। ऐसे में बच्चों को संभालने की पूरी जिम्मेदारी किसी एक पर आ जाती है। अकेली मां के लिए यह काम बहुत मुश्किल होता है, और कई बार तनाव के कारण बच्चों की परवरिश में कमी रह जाती है। लेकिन, कुछ खास बातों का ध्यान रखकर आप अपने बच्चे को अच्छी आदतें सीखा सकते हैं। यहां पर सिंगल मदर्स के लिए कुछ खास पेरेंटिंग टिप्स दिए गए हैं।

अकेली मां के लिए 6 खास पेरेंटिंग टिप्स

Single Mother Parenting Tips
Single Mother Parenting Tips (Magnific)

1. बच्चे के साथ अच्छा समय बिताएं

बच्चे के साथ बिताया गया अच्छा समय उसे यह महसूस कराता है कि उसका परिवार कंप्लीट है। इसके लिए आप साथ बैठकर टीवी देखते हुए खाना खा सकते हैं या हफ्ते में एक दिन बाहर घूमने जा सकते हैं। इससे आपका और बच्चे का रिश्ता मजबूत होगा और उसे किसी की कमी महसूस नहीं होगी।

2. हमेशा पॉजिटिव रहें

सिंगल मदर होने के नाते आपको मां और बाप दोनों का फर्ज निभाना पड़ता है। ऑफिस में आपका दिन कितना भी खराब गया हो या आप कितना भी गुस्सा हों, घर आकर खुद को शांत रखें और पॉजिटिव रहें। अगर आप ऑफिस का तनाव घर नहीं लाएंगी, तो बच्चे का ध्यान अच्छे से रख पाएंगी। याद रखें कि बच्चे के लिए आप ही सब कुछ हैं। अपने बच्चे के सामने हमेशा पॉजिटिव बाते ही करें, इससे उसके मानसिक विकास पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

3. बच्चे के साथ दोस्त जैसा रिश्ता बनाएं

Single Mother Parenting Tips
Single Mother Parenting Tips (Magnific)

मां सिर्फ मां ही नहीं, एक सबसे अच्छी दोस्त भी होती है। अकेली मां को चाहिए कि वह बच्चे से खुलकर बात करे और उसके दिल की बात जाने। बच्चे को भरोसा दिलाएं कि वह बिना किसी डर के आपसे हर बात शेयर कर सकता है। जब बच्चा आपको अपना दोस्त समझेगा, तो वह अपनी जिंदगी के फैसले सही तरीके से ले पाएगा।

4. बच्चे को आत्मनिर्भर बनाएं

सिंगल पेरेंट्स अक्सर यह सोचकर बच्चे का हर काम खुद करने लगते हैं कि उसे दूसरे पार्टनर की कमी न खले। लेकिन ऐसा करने से आपका बच्चा आलसी हो सकता है और अपने जरूरी काम भी नहीं सीख पाता। इसलिए बच्चे को अपने कपड़े धोने और कमरे की सफाई जैसे छोटे-छोटे काम खुद करने की आदत डालें।

5. एक्स-पार्टनर की मदद लें

चाहे रिश्ते टूट गए हों, फिर भी बच्चे की देखभाल के लिए आप अपने एक्स पार्टनर से बात कर सकती हैं। दोनों मिलकर यह तय करें कि बच्चे के साथ कोई न कोई हमेशा रहे। इससे बच्चे को माता और पिता दोनों का प्यार मिलेगा और वह खुद को अकेला महसूस नहीं करेगा।

6. नियमों में ढील न दें

अगर आपने बच्चे के लिए कोई नियम जैसे पढ़ाई या सोने का समय बनाए हैं, तो उनमें सख्ती दिखाएं। अगर बच्चा नखरे दिखाए, तो उसे प्यार से समझाएं। अनुशासन में रहने से बच्चा जिंदगी में आगे बढ़ता है और इससे आपका तनाव भी कम होता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।