Parenting Tips for Working Parents: जॉब करने वाले पेरेंट्स के लिए 5 ‘Golden Rules’; नौकरी के साथ ऐसे दें बच्चों को Best परवरिश

Summary :

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में वर्किंग पेरेंट्स के लिए नौकरी और बच्चों की परवरिश के बीच संतुलन बनाना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। उन्हें अक्सर यह चिंता रहती है कि वे अपने बच्चे को पर्याप्त समय और सही परवरिश दे पा रहे हैं या नहीं। इस समस्या को दूर करने और बच्चों की सही परवरिश सुनिश्चित करने के लिए यहाँ कुछ प्रभावी सुझाव दिए गए हैं।

Parenting Tips for Working Parents: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में नौकरी और परिवार को एक साथ संभाल पाना मुश्किल हो जाता है। खासकर अगर आप छोटे बच्चे के पेरेंट्स हों। जब माता-पिता दोनों जॉब करते हैं, तो अक्सर मन में यह डर रहता है कि क्या वे अपने बच्चे को पूरा समय और सही परवरिश दे पा रहे हैं? अगर आपके मन में भी ऐसा ख्याल आता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। वर्किंग पेरेंट्स के लिए यहां कुछ आसान और असरदार टिप्स दिए गए हैं, इससे आपको अपने बच्चे की परवरिश करने में मदद मिलेगी।

वर्किंग पेरेंट्स के लिए 5 बेहतरीन Parenting Guide

Parenting
Parenting (Magnific)

1. बच्चे को दादा-दादी या नाना-नानी के पास रखें

अकेले रहने पर बच्चे अक्सर ऐसी चीजों में समय बिताने लगते हैं जो उनके लिए सही नहीं होतीं। इसलिए बच्चों को अकेला न छोड़ें। जितना हो सके, उन्हें दादा-दादी, नाना-नानी या घर के किसी बड़े के पास छोड़ें। इससे आप काम पर बेफिक्र रहेंगे और बच्चे भी बड़ों से अच्छी बातें सीख सकेंगे।

2. बच्चों का रूटीन तैयार करें

अगर बच्चा बहुत छोटा है, तो आप उसे ऑफिस ले जा सकते हैं। लेकिन अगर बच्चा थोड़ा समझदार हो गया है, तो उसके लिए दिनभर का एक टाइम-टेबल बना दें। इसमें उनके खाने, पढ़ने, खेलने और सोने का समय तय करें। साथ ही, दिन में दो-तीन बार फोन करके उनका हाल-चाल पूछते रहें ।

3. क्वालिटी टाइम बिताएं

Parenting
Parenting (Magnific)
पूरे दिन की भागदौड़ के बाद हो सकता है कि आपको बच्चे के साथ बिताने के लिए सिर्फ 1-2 घंटे ही मिलें। लेकिन इस समय को आप अपने बच्चों के साथ ही बिताएं। जब आप बच्चे के साथ हों, तो थोड़ी देर के लिए अपने ऑफिस के काम और फोन को साइड में रख दें। उनसे पूछें कि उनका दिन कैसा बीता, स्कूल में क्या नया हुआ या उन्होंने आज क्या नया सीखा। इससे वे खुद को सेफ और आप से कनेक्टेड समझेंगे।

4. वीकेंड को खास बनाएं

हफ्ते के पांच या छह दिन ऑफिस के काम में निकल जाते हैं, इसलिए शनिवार और रविवार का दिन बच्चों के साथ बिताएं। साथ मिलकर कोई डिश बनाएं, पार्क में जाएं, या घर पर ही कोई मजेदार गेम खेलें।
यह जरूरी नहीं कि आप हर वीकेंड पर बाहर ही जाएं, घर पर साथ में कोई फिल्म देखना भी काफी होगा।

5. बच्चों की सेफ्टी के लिए घर में कैमरा लगवाएं

अगर आप काम के सिलसिले में बाहर रहा करते हैं और बच्चा घर पर अकेला रहता है, तो सेफ्टी के लिए घर में CCTV कैमरा जरूर लगवाएं। इस कैमरे का लिंक माता-पिता दोनों के मोबाइल में होना चाहिए। इससे आप बच्चे पर नजर रख पाएंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत उनकी मदद भी कर सकेंगे।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।