भारतीय शेयर बाजार आज तूफानी तेजी के साथ हरे निशान में खुला। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 729 अंक, 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,495 और निफ्टी 202 अंक, 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,187 पर था। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स ने 850 अंक पार कर लिया है और निफ्टी भी 250 अंको से अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जानते है बंपर उछाल का कारण और वैश्विक बाजारों का हाल।
जानें उछाल के 3 कारण
- दक्षिण कोरिया में चिप शेयरों में आई भारी गिरावट भारत के लिए फायदेमंद है।
- विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 755.33 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया है।
- लगातार गिरावट के बाद कम कीमत पर शेयरों की खरीददारी से बाजार को सपोर्ट मिला है।
IT Stocks में तेजी
शुरुआती कारोबार में IT Stocks में तेजी नजर आ रही है और सूचकांकों में निफ्टी आईटी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी मेटल, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फार्मा हरे निशान में था। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी पीएसई लाल निशान में थे।
मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 236 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,598 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105 अंक या 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,185 पर था।
Sensex में गेनर्स और लूजर्स शेयर
सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, इन्फोसिस, एचयूएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, इटरनल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक,टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। इंडिगो, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाइटन, ट्रेंट और बीईएल लूजर्स थे।
एशियाई बाजारों में उछाल
एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। सिर्फ हांगकांग का बाजार ही हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें मेन Index डाओ जोन्स में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।


Download Android App
Download iOS App




