Homemade Beetroot Kebab Recipe: चुकंदर न खाने वाले बच्चे भी मांग-मांगकर खाएंगे टेस्टी Beetroot Kebab, देखें Easy Recipe

Summary :

यह आर्टिकल चुकंदर कबाब बनाने की विधि बताता है, जो उन लोगों के लिए एक स्वस्थ और टेस्टी ऑप्शन है जिन्हें चुकंदर खाना पसंद नहीं है, खासकर बच्चों के लिए। इसमें बताया गया है कि चुकंदर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कई लोग इसे सलाद या जूस के रूप में पसंद नहीं करते हैं। इस समस्या को हल करने के लिए, घर पर ही टेस्टी और हेल्दी चुकंदर कबाब बनाने की आसान विधि दी गई है।

चुकंदर को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग इसका सेवन सलाद बनाकर करते हैं। मगर कुछ लोग इसका जूस भी बनाकर पीते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। खास करके बच्चों को चुकंदर खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको घर पर बीटरूट कबाब बनाने की रेसिपी बताएंगे, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है, तो चलिए देर किस बात कि यहां जानते हैं, इसे बनाने का तरीका और कुछ जरूरी टिप्स के बारे में।

Beetroot Kebab बनाने का तरीका

 How to Make Beetroot Kebab
How to Make Beetroot Kebab (Source: Social Media)

सामग्री

  • चुकंदर – 2 मध्यम
  • आलू – 2 मध्यम
  • प्याज -1
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 2
  • भुना बेसन या ब्रेडक्रम्ब्स – 2 बड़े चम्मच
  • मसाले – ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, ½ छोटा चम्मच
  • चाट मसाला, और नमक
  • तेल

चुकंदर कबाब बनाने की विधि

 Beetroot Kebab Recipe
Beetroot Kebab Recipe (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर और उबले आलू मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें बारीक प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, और सभी सूखे मसाले डालें।
  • फिर इस मिश्रण में बाइंडिंग के लिए भुना बेसन या ब्रेडक्रम्ब्स मिलाएं ताकि एक्स्ट्रा नमी सोख ले।
  • इसके बाद इस मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां लेकर टिक्की या कबाब बना लें।
  • अब एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और कबाब को धीमी आंच पर दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेक लें।
  • अब इसे एक प्लेट में निकाल लें आपका टेस्टी चुकंदर कबाब बनकर तैयार है।
  • इसे आप हरी या लाल चटनी के साथ सर्व करें।

कबाब बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • चुकंदर में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए कद्दूकस करने के बाद इसका एक्स्ट्रा पानी निकाल लें।
  • अगर मिश्रण गीला लगे, तो उसमें थोड़ा और ब्रेडक्रम्ब्स या सत्तू मिला लें ताकि कबाब टूटें नहीं।
  • इसे और भी ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए चावल के आटे या सूखे ब्रेडक्रम्ब्स में लपेटें।

Also Read: Homemade Dark Chocolate Cake Recipe: बिना अंडे के घर पर बनाएं बेकरी जैसा स्पंजी डार्क चॉकलेट केक, जानें सबसे आसान तरीका

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।