दिल्ली छावनी के विद्यार्थियों को दिया गया रोबोटिक्स और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग का प्रशिक्षण

Summary :

Robotics training given to students of Delhi Cantonment : दिल्ली छावनी बोर्ड द्वारा टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब, आईआईटी दिल्ली (आईएचएफसी) के सहयोग से आयोजित  ‘रोबोटिक्स: लर्निंग थ्रू कॉम्पिटिशन’ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन पी वी सिंधु मिनी स्टेडियम में हुआ। इस कार्यक्रम में दिल्ली छावनी बोर्ड के विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने जूनियर एवं सीनियर श्रेणियों में प्रतियोगिता में भाग लेते हुए रोबोटिक्स और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित व्यावहारिक कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को माइक्रोकंट्रोलर, कोडिंग, मोटर्स, सेंसर, रोबोटिक्स तथा कम्प्यूटेशनल थिंकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। अपने सीखने की…

Robotics training given to students of Delhi Cantonment : दिल्ली छावनी बोर्ड द्वारा टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब, आईआईटी दिल्ली (आईएचएफसी) के सहयोग से आयोजित  ‘रोबोटिक्स: लर्निंग थ्रू कॉम्पिटिशन’ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन पी वी सिंधु मिनी स्टेडियम में हुआ। इस कार्यक्रम में दिल्ली छावनी बोर्ड के विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने जूनियर एवं सीनियर श्रेणियों में प्रतियोगिता में भाग लेते हुए रोबोटिक्स और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित व्यावहारिक कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को माइक्रोकंट्रोलर, कोडिंग, मोटर्स, सेंसर, रोबोटिक्स तथा कम्प्यूटेशनल थिंकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। अपने सीखने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने आईआर एवं अल्ट्रासोनिक सेंसर का उपयोग करते हुए लाइन फॉलोअर रोबोट तैयार किए तथा आयोजित रोबोट प्रतियोगिता में अपनी तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में दिल्ली छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर पी के मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

इस अवसर पर  रॉबिन बलेजा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, दिल्ली छावनी बोर्ड, राजेश कुमार गोयल, सदस्य, शुभम सिंगला, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, आईआईटी दिल्ली के प्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में पी के. मिश्रा ने विद्यार्थियों को नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा शिक्षार्थी ही विकसित भारत के तकनीकी भविष्य को आकार देंगे। राजेश कुमार गोयल, नामित सदस्य, दिल्ली छावनी बोर्ड ने गुणवत्तापूर्ण एवं भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रदान करने के प्रति बोर्ड की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि आईएचएफसी के साथ यह सहयोग विद्यार्थियों को उभरती हुई प्रौद्योगिकियों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की पहलें जारी रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने द्वारा विकसित रोबोटिक मॉडल एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। उनकी परियोजनाओं में तकनीकी समझ, रचनात्मकता, टीमवर्क एवं समस्या समाधान कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। जूनियर एवं सीनियर दोनों श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Sumant Chaudhary