Coffee Milkshake Recipe at Home: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चिल्ड Coffee Milkshake, यहां देखें इसकी Easy Recipe

Summary :

यह आर्टिकल कॉफी मिल्कशेक बनाने की एक आसान, स्वादिष्ट और सेहतमंद विधि बताता है। इसे देखकर आप समझेंगे कैसे ठंडे दूध और वैनिला आइसक्रीम के साथ कॉफी को मिलाकर एक बेहतरीन ड्रिंक बनाया जा सकता है, जो हर मौसम में अच्छा लगता है। कॉफी मिल्कशेक बनाने के लिए कुछ सामग्री की ही जरूरत है।

चाहे गर्मी का मौसम हो या सर्दी, बरसात का कॉफी हर मौसम में बेहतरीन लगती है। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो इसका सेवन सुबह उठते ही करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कॉफी मिल्कशेक ट्राई किया है अगर नहीं, तो आज हम आपको इसे बनाने की सिंपल विधि बताएंगे, जो आपके काफी काम आ सकती है। कॉफी को ठंडे दूध और वनीला आइस क्रीम के साथ मिलाकर एक बहुत ही टेस्टी ड्रिंक बनाया जाता है। इसे बनाना बहुत आसान है और ये टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है, तो चलिए यहां जानते हैं, इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में।

Coffee Milkshake बनाने का तरीका

 Coffee Milkshake Recipe
Coffee Milkshake Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • कॉफी पाउडर: 2 छोटे चम्मच
  • चीनी: 2 से 3 बड़े चम्मच
  • ठंडा दूध: 1.5 कप
  • वैनिला आइसक्रीम: 2 बड़े स्कूप
  • चॉकलेट सिरप: सजावट के लिए
  • बर्फ के टुकड़े: 4-5

कॉफ़ी मिल्कशेक बनाने की विधि

 Coffee Milkshake Recipe in Hindi
Coffee Milkshake Recipe in Hindi (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक कटोरी में 2 छोटे चम्मच कॉफी और चीनी लें।
  • इसके बाद इसमें 2 चम्मच गर्म पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब मिक्सी जार में घुली हुई कॉफी, ठंडा दूध, और वैनिला आइसक्रीम डालें।
  • इसके बाद जार को 1 से 2 मिनट तक चलाएं जब तक शेक पूरी तरह झागदार और क्रीमी न हो जाए।
  • अब एक कांच के गिलास के अंदर चॉकलेट सिरप अच्छे से लगाएं।
  • इसके बाद बनाया हुआ शेक इसमें डालें और उसके ऊपर से आइसक्रीम और थोड़ी सी कॉफी पाउडर छिड़क कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

शेक बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • शेक और बहुत ज्यादा गाढ़ा और क्रीमी बनाने के लिए इसमें पानी की जगह फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें।
  • कॉफी और चीनी को पानी में पहले से घोलने से यह मिक्सी में जल्दी और अच्छे से मिक्स होती है।
  • अगर आप आइसक्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बर्फ के टुकड़े न डालें इससे शेक पतला हो सकता है।

Also Read: Crispy Moong Dal Kachori Recipe: इस आसान तरीके से बनाएं खस्ता Moong Dal Kachori, चाय के साथ जमेगा स्वाद

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।