इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को अगस्त में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए इंडियन टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल को वाइस कप्तान बनाया गया है।
कौन कौन हैं टीम में शामिल?

15 मेंबर्स की टीम में दो विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को जगह मिली है। वहीं, तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी टीम में शामिल किया गया है और इस सीरीज में उनके टेस्ट डेब्यू की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले वो अफगानिस्तान के खिलाफ एकलौते टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग 11 में उन्हें मौका नहीं मिला था। इस स्क्वॉड में एक नया चेहरा सारांश जैन भी हैं, जिन्हें पहली बार इंडियन टेस्ट टीम में चुना गया है। मध्य प्रदेश के रहने वाले सारांश एक ऑलराउंडर हैं, जो ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने के साथ-साथ बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं।
🚨 News 🚨#TeamIndia‘s squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
BCCI के मुताबिक, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन की एवेलेबिलिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से मिलने वाली फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगी। वहीं, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच के लिए सेलेक्शन के दौरान एवेलेबल नहीं थे।
Indian Test Team Against Srilanka: श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार) और साई सुदर्शन (फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार)।
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल:

पहला टेस्ट: 15 से 19 अगस्त, गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
दूसरा टेस्ट: 23 से 27 अगस्त, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड
Read More: India करेगी Zimbabwe को क्लीन स्वीप!, तीसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव


Download Android App
Download iOS App




