Aaj ka Mausam 28 July 2026: दिल्ली में बारिश, यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों में मौसम का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे असम में बाढ़ जैसे हालात हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण अगले 8 घंटे के भीतर 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। असम में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, वहीं पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 8 घंटे के अंदर 22 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव (डीप डिप्रेशन) बना है, इसके असर से कई राज्यों में बारिश-तूफान की गतिविधियां तेज हो रही हैं। आइए जानते हैं, आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल…

इन 22 राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 जुलाई से 2 अगस्त के बीच 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी-तूफान का खतरा होगा। इसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र समेत पूर्वोतर के कई राज्य शामिल हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 28 जुलाई (मंगलवार) सुबह से ही बादल जमकर बरस रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 जुलाई के बीच राजधानी में बादल छाए रहेंगे और दोपहर के समय कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट की उम्मीद है, जिसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

यूपी के 25 जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश में मंगलवार तड़के सुबह कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हुई। सहारनपुर में 4 बजे से लगातार 2 घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कों पर 2-3 फीट तक जलभराव हो गया। IMD ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा और बरेली समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज और कल भारी बारिश को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। आज, 28 जुलाई को IMD ने पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, सहरसा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 29-30 जुलाई को भी कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। बिहार में बारिश का ये दौर 2 अगस्त तक रहने वाला है।

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में लगातार हो रही मानसूनी बारिश कई लोगों के लिए खतरा भी बन गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा काफी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (28 जुलाई) न्यूनतम तापमान (28 जुलाई)
दिल्ली (Delhi) 31°C 28°C
चेन्नई (Chennai) 36°C 29°C
रांची (Ranchi) 27°C 23°C
जयपुर (Jaipur) 32°C 26°C
मुंबई (Mumbai) 29°C 28°C
नैनीताल (Nainital) 24°C 21°C
पटना (Patna) 34°C 28°C
भोपाल (Bhopal) 28°C 24°C
कोलकाता (Kolkata) 29°C 27°C
शिमला (Shimla) 24°C 20°C
लखनऊ (Lucknow) 34°C 28°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।