भारतीय शेयर बाजार आज सपाट शुरुआत हुई है और सुबह 9:30 पर सेंसेक्स 32 अंक की हल्की तेजी के साथ 76,861 और निफ्टी 6 अंक की बढ़त के साथ 24,002 पर था। आज भारतीय बाजार धीमी चाल पर कारोबार कर रहा है और सेंसेक्स-निफ्टी में हल्का उछाल देखने को मिला है। बाजार में आज IT Stocks का सपोर्ट बना हुआ है।
निफ्टी IT में 2 प्रतिशत की तेजी
शुरुआती कारोबार में आईटी शेयर में उछाल देखा गया है और Index में निफ्टी आईटी 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे। वहीं निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑटो लाल निशान में थे।
Sensex में गेनर्स और लूजर्स शेयर
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सीमित दायरे में कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2 अंक की मामूली तेजी के साथ 62,307 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 60 अंक की कमजोरी के साथ 19,062 पर था।
सेंसेक्स पैक में टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एचयूएल, एशियन पेंट्स, इटरनल, सन फार्मा, इंडिगो, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। बीईएल, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एसबीआई, टाटा स्टील, टाइटन, भारती एयरटेल, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और एमएंडएम लूजर्स थे।
वैश्विक बाजारों में उतार चढ़ाव
वैश्विक बाजारों में भी भारतीय शेयर बाजार जैसा मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था, जिसमें डाओ जोन्स 0.51 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी।


Download Android App
Download iOS App




