Delhi Crime: केशव पुरम इलाके में युवती के सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

Summary :

Delhi Crime: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में बुधवार को एक युवती की हत्या से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है, युवती एक इमारत की देखभालकर्ता के रूप में काम करती थी, 20 वर्षीय युवती को सिर में गोली मारी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को केशव पुरम के शांति नगर स्थित एक इमारत में एक युवती की हत्या की सूचना मिली। Keshav Puram Murder: खून में लथपथ मिला युवती का शव अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया…

Delhi Crime: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में बुधवार को एक युवती की हत्या से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है, युवती एक इमारत की देखभालकर्ता के रूप में काम करती थी, 20 वर्षीय युवती को सिर में गोली मारी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को केशव पुरम के शांति नगर स्थित एक इमारत में एक युवती की हत्या की सूचना मिली।

Delhi Crime (Source: Social Media)
Delhi Crime (Source: Social Media)

Keshav Puram Murder: खून में लथपथ मिला युवती का शव

अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे से युवती का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। अधिकारियों के अनुसार, युवती के सिर में गोली लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान आजादपुर निवासी ज्योति (20) के रूप में हुई है, जो दिन की पाली में इमारत की देखभालकर्ता के रूप में काम करती थी।

Keshav Puram Murder (Source: Social Media)
Keshav Puram Murder (Source: Social Media)

Delhi Crime: जांच में जुटी पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी इमारत में रात की पाली में देखभालकर्ता के रूप में काम करने वाले सौरभ नामक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को आशंका है कि किसी व्यक्तिगत मुद्दे पर हुए विवाद के बाद सौरभ ने ज्योति के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

Delhi Crime (Source: Social Media)
Delhi Crime (Source: Social Media)

अधिकारियों ने बताया कि अपराध जांच दल और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को घटनास्थल पर जांच के लिए बुलाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

ALSO READ: सेंट स्टीफंस कॉलेज के ड्रेस कोड पर NSUI का विरोध, कहा- छात्रों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला

Rahul Kumar Rawat