CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी जारी, घर से निकलने से पहले देखें प्रभावित रास्ते

Summary :

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 16 अक्टूबर (शुक्रवार) को कनॉट प्लेस में CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च के मद्देनजर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि दोपहर 3 बजे के बाद कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में यातायात काफी प्रभावित हो सकता है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो सकती है।

दिल्ली में कनॉट प्लेस में (16 अक्टूबर) शुक्रवार को होने वाले CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च के ऐलान के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 3 बजे बाद कनॉट प्लेस के आस-पास की सड़के ट्रैफिक के चलते काफी प्रभावित हो सकती है। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों को पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना लेनी चाहिए ।
पुलिस ने कहा कि ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे। वहीं कुछ रास्तों पर वाहनों का मार्ग बदल जा सकता है जिससे लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ सकता है।

कनॉट प्लेस समेत इन प्रमुख मार्गों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, तिरंगा मार्च के कारण राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो सकती है। इनमें संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, बसंत लेन और चेल्म्सफोर्ड रोड शामिल हैं। इसके अलावा मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग और जनपथ से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को भी ट्रैफिक संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

रेल भवन, रफी मार्ग, सी-हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक और विंडसर प्लेस के आसपास भी यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। वहीं, गोल डाकखाना, अशोक रोड पर जीपीओ से सी-हेक्सागन के बीच का मार्ग, तिलक मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग और सिकंदरा रोड पर भी ट्रैफिक की स्थिति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट देख लें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

3 बजे के बाद आवाजाही में हो सकती है परेशानी

दिल्ली के ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया कि यातायात पर दोपहर 3 बजे के बाद आवाजाही में परेशानी हो सकती है। ऐसे में कनॉट प्लेस, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के व्यस्त इलाकों की ओर जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलना चाहिए।

साथ ही किसी को दफ्तर, अस्पताल, रेलवे स्टेशन या किसी जरूरी काम से इन इलाकों में जाना है, तो वह एडवाइजरी में जारी किए गए रास्तों से अपने मंज़िल पर पहुंचने का विचार कर सकते है। हालांकि, कौन-सा रास्ता बंद होगा या कहां डायवर्जन लागू किया जाएगा, यह मौके की स्थिति के आधार पर तय किया जा सकता है।

कहां से लें ट्रैफिक की जानकारी?

Delhi Traffic Advisory
Delhi Traffic Advisory (Image- Social Media)

अगर आपको कहीं जाना है तो घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट traffic.delhipolice.gov.in पर जानकारी ले सकते हैं। इससे आपको सभी मार्गों को लेकर सभी तरीके की सूचना मिल सकती है । इसके अलावा आप दिल्ली के ट्रैफिक पुलिस के एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर @dtptraffic हैंडल के जरिए भी अपडेट हासिल कर सकते है ।

साथ ही आप यातायात से जुड़ी सारी खबर के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन 1095 और 011-25844444 पर संपर्क कर सकता है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक से जुड़े अपडेट पर नजर रखें और आप अपनी यात्रा उसी के मुताबिक तय करें, जिससे आपके रास्ते में होने वाली परेशानी से बच सकते है ।

Team Desk