देशभर में मानसून अपने चरम पर है, लेकिन इसकी वजह से कई राज्यों में मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। असम में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। दिल्ली में भी मंगलवार को अच्छी बारिश हुई, लेकिन उमस बनी हुई है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने 29 जुलाई को 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
IMD के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मानसून बहुत ज्यादा सक्रिय रहेगा। इसके असर से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…
किन 17 राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, जिन 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट का है, उसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम शामिल है।
दिल्ली में कब होगी बारिश?
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज (29 जुलाई) को आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। 30 जुलाई को मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले 7 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 29 जुलाई को मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच,गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर समेत 42 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु में अगले सात दिनों तक बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तमिलनाडु के पश्चिमी घाट से जुड़े जिलों में अगले सात दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, इस हफ्ते के आखिर में नीलगिरि, कोयंबटूर और थेनी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान (29 जुलाई) | न्यूनतम तापमान (29 जुलाई) |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 35°C | 29°C |
| चेन्नई (Chennai) | 36°C | 29°C |
| जयपुर (Jaipur) | 33°C | 27°C |
| रांची (Ranchi) | 27°C | 24°C |
| मुंबई (Mumbai) | 30°C | 28°C |
| शिमला (Shimla) | 25°C | 20°C |
| पटना (Patna) | 34°C | 28°C |
| भोपाल (Bhopal) | 28°C | 24°C |
| नैनीताल (Nainital) | 25°C | 22°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 29°C | 27°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 35°C | 29°C |



Download Android App
Download iOS App




