Seher Hone Ko Hai 28 July 2026 Spoiler Alert: इंजेक्शन भी पड़ा बेअसर, Seher का खौफ देखकर बेड के नीचे छुपा Mahid, बोली खौफनाक बात

Summary :

कलर्स टीवी के पॉपुलर शो 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) के आज के एपिसोड में माहिद और सहर के बीच भारी ड्रामा देखने को मिला। इंजेक्शन लगने के बाद भी माहिद की हालत में कोई सुधार नहीं आया और वह सहर को देखकर डर के मारे बेड के नीचे छुप गया। जानिए आज रात के ड्रामा में क्या-क्या हुआ।

कलर्स टीवी के फेमस सीरियल ‘सहर होने को है’ (Seher Hone Ko Hai) में इन दिनों दर्शकों को जबरदस्त रोमांच और ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के आज के एपिसोड में कहानी ने ऐसा मोड़ लिया है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। एक तरफ जहां सहर माहिद की बिगड़ती हालत को देखकर परेशान है, वहीं दूसरी तरफ माहिद सहर की तरफ देखने से भी कतरा रहा है। दवाइयां और इंजेक्शन देने के बावजूद माहिद की तबीयत में कोई सुधार नहीं दिख रहा है और वह डर के साए में जीता नजर आ रहा है।

इंजेक्शन के बाद भी नहीं सुधरी माहिद की हालत, घर में मचा हड़कंप

Seher Hone Ko Hai 28 July 2026
Seher Hone Ko Hai 28 July 2026 ( Source: Social Media)

शो की शुरुआत में देखने को मिलता है कि माहिद की तबीयत काफी बिगड़ चुकी है। घर के लोग और सहर उसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। डॉक्टर के दिए गए भारी इंजेक्शन के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि माहिद को होश आएगा और उसकी हालत में सुधार होगा। लेकिन जैसे ही माहिद की आंखें खुलती हैं, उसकी बेचैनी और ज्यादा बढ़ जाती है।

माहिद होश में आते ही अजीब हरकतें करने लगता है और कमरे में इधर-उधर घबराकर देखने लगता है। यह देखकर सहर बेहद घबरा जाती है। उसे समझ नहीं आता कि आखिर इंजेक्शन का असर माहिद पर क्यों नहीं हुआ। माहिद का चेहरा पसीने से तर-बतर हो जाता है और वह खुद को खुद को संभाल ही नहीं पा रहा है

“दूर रहिए हमसे” – सहर को पास आता देख बेड के नीचे छुपा माहिद

Seher Hone Ko Hai Today Episode
Seher Hone Ko Hai Today Episode ( Source: Social Media)

जैसे ही सहर माहिद का हालचाल जानने के लिए उसके करीब जाने की कोशिश करती है, माहिद बुरी तरह डर जाता है। वह चीखते हुए सहर से कहता है, “दूर रहिए हमसे! हमारे पास मत आइए, आप यहां से चली जाइए!” सहर उसे समझाने की कोशिश करती है और कहती है कि वह होश में आए और उसकी तरफ देखे, लेकिन माहिद किसी भी कीमत पर सहर के करीब नहीं जाना चाहता।

डर और घबराहट के मारे माहिद झटके से बेड से नीचे उतरता है और जमीन पर रेंगते हुए बेड के नीचे जाकर छुप जाता है। सहर भी नीचे झुककर उसे देखने लगती है और मिन्नतें करती है कि वह एक बार उसकी तरफ देखे। माहिद की यह हालत देखकर सहर की आंखों में आंसू आ जाते हैं। सहर मन ही मन सोचने लगती है कि आखिर माहिद के साथ ऐसा क्या हो गया है कि वह उससे इतना खौफ खा रहा है।

माहिद ने दी चेतावनी- “अगर आपकी तरफ देखा तो पार हो जाएगी जिंदगी की लकीर”

Seher Hone Ko Hai Big Twist
Seher Hone Ko Hai Big Twist ( Source: Social Media)

बेड के नीचे छुपे माहिद का डर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जब सहर बार-बार उससे नजरें मिलाने की गुजारिश करती है, तो माहिद एक खौफनाक और दिल दहला देने वाली बात कहता है। माहिद कांपते हुए कहता है, “यकीन मानिए, अगर हमने आपकी तरफ देखा तो हम जिंदगी की वो लकीर पार कर देंगे, जहां से वापस लौटना नामुमकिन है”

माहिद की यह बात सुनकर सहर के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। माहिद बार-बार चेहरा फेर लेता है ताकि उसकी नजरें सहर से न मिलें। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या माहिद पर किसी बुरी नज़र या साए का असर है, या फिर सहर का कोई पुराना राज उसके सामने आ गया है? आने वाले एपिसोड्स में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि सहर कैसे माहिद को इस खौफ के जाल से बाहर निकालती है।

Read More: KSBKBT 2 28 July 2026 Spoiler Alert: Tripti Virani की वापसी से बढ़ेगी Tulsi की मुसीबतें..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।