KSBKBT 2 28 July 2026 Spoiler Alert: Tripti Virani की वापसी से बढ़ेगी Tulsi की मुसीबतें, Promo में दिखा High Voltage ड्रामा

Summary :

टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में 18 साल के लंबे ब्रेक के बाद फेमस एक्ट्रेस सुवर्णा झा यानी आपकी पुरानी 'तृप्ति विरानी' की धमाकेदार वापसी होने जा रही है। तृप्ति की वापसी से तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी) की जिंदगी में नया भूचाल आने वाला है। इसके अलावा शो के लेटेस्ट प्रोमो में भी जबरदस्त घर-परिवार का क्लेश देखने को मिल रहा है, जहां शादी के मुहूर्त के बीच रिश्तों का कलेश एक्सट्रीम लेवल पर पहुंच गया है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों सुवर्णा इतने सालों तक टीवी स्क्रीन से दूर थीं।

टीवी के सबसे आइकॉनिक शोज में से एक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन इन दिनों खूब हंगामा मचा रहा है। टीआरपी की दौड़ में आगे चल रहे इस शो को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। अब इस सीरियल में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शो की मशहूर खलनायिका यानी ‘तृप्ति विरानी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुवर्णा झा पूरे 18 साल बाद वापसी कर रही हैं। उनके आते ही विरानी परिवार और खास तौर पर तुलसी विरानी की परेशानियां कई गुना बढ़ने वाली हैं।

18 साल बाद सेट पर कदम रखते ही बोलीं सुवर्णा- ‘सब कुछ बदल गया, दोबारा सीख रही हूं’

KSBKBT 2 28 July 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 28 July 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

सुवर्णा झा ने जब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के सेट पर दोबारा कदम रखा तो वह काफी इमोशनल हो गईं। लंबे ब्रेक के बाद वापसी पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सुवर्णा ने बताया कि इस फिक्शन फैमिली के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी का एक बेहद खूबसूरत और लंबा वक्त बिताया है। सेट पर वापस आना उनके लिए बिल्कुल अपने घर लौटने जैसा अहसास है।

हालांकि, सुवर्णा ने हंसते हुए यह भी कुबूल किया कि इतने सालों में शूटिंग का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है। अब कैमरे, लाइट-अप और मेकअप की तकनीक इतनी एडवांस हो गई है कि उन्हें शुरुआत में सब नया-नया लगा। उन्होंने कहा, “सच कहूं तो मुझे तो यह भी याद नहीं था कि शूटिंग के लिए मेकअप कैसे होता है, मेरे लिए यह एक नया एक्सपीरियंस है और मैं एक बार फिर नए सिरे से चीजें सीख रही हूं।

क्यों इतने सालों तक पर्दे से गायब रहीं एक्ट्रेस? लंदन से लौटने के बाद बनी वापसी की बात

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Twist
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Twist ( Source: Social Media)

फैंस के मन में लंबे समय से यह सवाल था कि आखिर सुपरहिट शो का हिस्सा रहने के बाद सुवर्णा झा अचानक कहां गायब हो गई थीं? इस राज से पर्दा उठाते हुए सुवर्णा ने बताया कि लगातार काम करने की वजह से उनकी सेहत और मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा था। इसलिए उन्होंने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया।

वह कई सालों तक लंदन में रहीं और पिछले साल ही भारत वापस आई हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया से भी पूरी तरह दूर थीं, जिससे कई पुराने दोस्तों से उनका संपर्क टूट गया। हालांकि, एकता कपूर, इकबाल खान, रीवा बब्बर और रक्षंदा खान जैसे करीबियों से उनकी बातचीत होती रहती थी। स्मृति ईरानी के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही शो के बाहर वो दोनों कभी नहीं मिले, लेकिन उनके बीच हमेशा पेशेवर सम्मान बना रहा। स्मृति के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं।

नए प्रोमो में शादी के मंडप में हुआ बवाल: बिन बुलाए मेहमानों ने बिगाड़ा माहौल

Tripti Virani returns in KSBKBT 2
Tripti Virani returns in KSBKBT 2 ( Source: Social Media)

दूसरी ओर, सीरियल का नया प्रोमो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। प्रोमो में दिखाया गया है कि गौतम के बेटे की शादी का शुभ मुहूर्त निकला जा रहा है, लेकिन घर में अपनों का ही कलेश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

तुलसी और परिवार के बाकी सदस्यों के सामने अचानक कुछ बिन बुलाए मेहमान आ धमकते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि मान-सम्मान और बेइज्जती को लेकर बहस छिड़ जाती है। शादी के मंडप में ही नंदिनी का गुस्सा तुलसी पर फूटता नजर आ रहा है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी इस घर के रिश्तों में दरार को रोक पाएगी या फिर तृप्ति की एंट्री इस आग में घी डालने का काम करेगी।

Read More: Vasudha 28 July 2026 Spoiler Alert: चौहान हाउस में Vasudha की ग्रैंड एंट्री, क्या गुप्त समझौते..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।