‘Lock Upp 2’ के विनर का नाम हुआ रिवील, जानें कौन होंगे फाइनलिस्ट?

Summary :

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' अपने ग्रैंड फिनाले से पहले चर्चा में है, जहां सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी के विजेता बनने के दावे वायरल हो रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालिया एपिसोड में शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा और श्रेया कालरा ने अपने बचपन के दर्दनाक अनुभव साझा किए। इन खुलासों ने दर्शकों को भावुक कर दिया और बच्चों की सुरक्षा व परिवार में खुलकर संवाद की अहमियत पर जोर दिया।

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर बना हुआ है। शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई अनसुने किस्से शेयर कर रहे हैं। इस बीच शो के ग्रैंड फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर विनर को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

Lock Upp Season 2 Finalists: सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी का नाम चर्चा में

Shivangi Joshi Winner Of Lock Upp 2!
Shivangi Joshi Winner Of Lock Upp 2! (Source: Google)

वायरल पोस्ट्स के मुताबिक शो के टॉप-3 फाइनलिस्ट में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत शामिल हैं। इन दावों में कहा जा रहा है कि शिवांगी जोशी ने शो का खिताब अपने नाम कर लिया है, जबकि श्रेया कालरा रनर-अप रही हैं। हालांकि, अभी तक इन खबरों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं न तो शो के मेकर्स और न ही किसी कंटेस्टेंट ने इस बारे में कोई बयान दिया है। ऐसे में दर्शकों को फिनाले का बेसब्री से इंतजार है, जहां असली विजेता का खुलासा होगा।

हालिया एपिसोड में सामने आए पर्सनल एक्सपीरिएंस

Contestants Personal Life Expierence
Contestants Personal Life Expierence (Source: Google)

शो के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया गया था, जिसमें उन्हें खाने के लिए पैसे कमाने के बदले अपनी जिंदगी से जुड़े गहरे और पर्सनल एक्सपीरिएंस शेयर करने थे। इस दौरान शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा और श्रेया कालरा ने अपने बचपन से जुड़ी दर्दनाक घटनाओं के बारे में खुलकर बात की।

शिवांगी जोशी ने सुनाया बचपन का एक्सपीरिएंस

Shivangi Joshi Life Expierence
Shivangi Joshi Life Expierence (Source: Google)

शिवांगी जोशी ने बताया कि बचपन में उनकी मां के एक मुंहबोले भाई ने उनके साथ गलत बर्ताव करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें गलत महसूस हुआ और उन्होंने तुरंत खुद को वहां से अलग कर लिया। बाद में जब उनके माता-पिता को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने उस आदमी के खिलाफ सख्त कदम उठाया।

हर्षद चोपड़ा ने शेयर किया अपना एक्सपीरिएंस

Harshad Chopra reveals His Life Expierence
Harshad Chopra reveals His Life Expierence (Source: Google)

हर्षद चोपड़ा ने भी बचपन में अपने साथ हुई एक अलग सी घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस एक्सपीरिएंस का उन पर गहरा असर पड़ा। साथ ही उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों के साथ खुलकर बात करें, ताकि बच्चे बिना किसी डर के अपनी बातें शेयर कर सकें।

श्रेया कालरा ने भी किया खुलासा

Shreya Kalra Life Expierence
Shreya Kalra Life Expierence (SOurce: Google)

वहीं श्रेया कालरा ने बताया कि जब वह 13 साल की थीं, तब परिवार के एक सदस्य द्वारा उनके साथ गलत बर्ताव किया गया था। उन्होंने कहा कि यह घटना उस समय हुई थी, जब वह अपने ननिहाल में बाकी बच्चों के साथ ठहरी हुई थीं। शो में कंटेस्टेंट्स द्वारा शेयर किए गए इन एक्सपीरिएंस ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया और बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ परिवार में खुलकर बात करने की जरूरतों पर एक बार फिर सबका ध्यान खींचा।

Read More: ‘Lock Upp 2’ में छलका शिवांगी जोशी का दर्द, बचपन की दर्दनाक घटना सुनाते हुए रो पड़ीं एक्ट्रेस

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।