‘Lock Upp 2’ में छलका शिवांगी जोशी का दर्द, बचपन की दर्दनाक घटना सुनाते हुए रो पड़ीं एक्ट्रेस

Summary :

शिवांगी जोशी ने 'लॉक अप 2' में अपनी जिंदगी के दो दर्दनाक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि बचपन में परिवार ने आर्थिक तंगी का सामना किया और एक करीबी रिश्तेदार ने उनके साथ अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की थी। इस घटना को याद करते हुए अभिनेत्री भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिससे शो के सभी लोग भी भावुक हो गए।

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘नायरा’ का रोल निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी इन दिनों ‘लॉक अप 2’ में नजर आ रही हैं। शो में अपने शानदार खेल के साथ-साथ उन्होंने हाल ही के एपिसोड में अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे एक्सपीरिएंस शेयर किए, जिन्होंने सभी को इमोशनल कर दिया। अपनी आपबीती सुनाते हुए शिवांगी की आंखों से आंसू भी छलक पड़े।

स्ट्रगल के दिनों को किया याद

Shivangi Joshi On Her Struggle
Shivangi Joshi On Her Struggle (Source: Google)

शिवांगी ने बताया कि उनके परिवार ने फाइनेंशनियली काफी मुश्किल दौर देखा है। उनके पिता का कारोबार एक समय पूरी तरह ठप हो गया था, जिसकी वजह से घर का सामान तक बेचना पड़ा। हालात ऐसे थे कि कई दिनों तक परिवार का गुजारा सिर्फ ब्रेड और बटर पर हुआ। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हर मुश्किल का डटकर सामना किया और आज वह अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने की पूरी कोशिश करती हैं।

Shivangi Joshi Revealed Childhood Trauma: बचपन की दर्दनाक घटना का किया खुलासा

Shivangi Joshi Revealed Childhood Trauma
Shivangi Joshi Revealed Childhood Trauma (Source: Google)

शो के दौरान शिवांगी ने अपने बचपन से जुड़ी एक बेहद सेंसिटीव घटना भी शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी मां के मुंह बोले भाई, जिन्हें वह मामा कहकर बुलाती थीं, उन्होंने एक्ट्रेस के साथ गलत बर्ताव करने की कोशिश करी थी। उस समय वह छोटी थीं और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही थीं।

शिवांगी के मुताबिक, वह इंसान उन्हें यह कहकर अपने पास बुलाता था कि एक्टिंग और ड्राइविंग की प्रैक्टिस करानी है। शुरुआत में उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ गलत हो रहा है। इसके बाद उन्होंने वहां जाना बंद कर दिया।

एक दिन हुई गलत हरकत की कोशिश

Shivangi Joshi In Lock Upp
Shivangi Joshi In Lock Upp (Source: Google)

एक्ट्रेस ने बताया कि एक दिन जब उनके मम्मी-पापा घर पर नहीं थे, तब वो इंसान उन्हें समझाने के बहाने घर आया। उसने एक्टिंग में इंटीमेट सीन का हवाला देकर उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। फिर शिवांगी ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत उसका विरोध किया और खुद को उस सिचुएशन से सेफली बाहर निकाला।

मम्मी-पापा ने दिया बेटी का साथ

Shivangi Joshi Recalls Being Molested As A Child
Shivangi Joshi Recalls Being Molested As A Child (Source: Google)

फिर कुछ ही देर बाद उनके मम्मी-पापा घर लौट आए और पूरी घटना का पता चलने पर उन्होंने उस इंसान को घर से बाहर निकाल दिया। शिवांगी ने बताया कि इस घटना का उन पर मेंटली गहरा असर पड़ा। वह कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलीं और स्कूल भी नहीं गईं। इस हादसे के बाद उनकी मां आज भी उनकी सेफटी को लेकर बेहद अलर्ट रहती हैं।

कहानी सुनाते हुए हो गईं इमोशनल

Shivangi Joshi News
Shivangi Joshi News (Source: Google)

अपनी जिंदगी के इस मुश्किल दौर को याद करते हुए शिवांगी जोशी खुद को संभाल नहीं सकीं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। उनकी इमोशनल कहानी सुनकर शो के बाकी कंटेस्टेंट्स और दर्शक भी इमोशन में बह गए। ऐसे में अब उनके इस खुलासे ने कई लोगों को झकझोर के रखे दिया है और सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उनकी हिम्मत की तारीफ की जा रही है।

Read More: Lock Upp 2 : फिनाले से पहले Shilpa Shinde का कटा पत्ता! Top 7 Finalists के नाम हुए लीक, जानिए 3 बड़े स्पॉयलर्स

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं