बिग बॉस का घर हमेशा से अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे, बहसों और बदलते रिश्तों के लिए जाना जाता है। लेकिन जब बात शो के सख्त नियमों की बात आती है, तो मेकर्स किसी को बख्शते नहीं हैं। बिग बॉस के घर में किसी पर हाथ उठाना या शारीरिक हिंसा करना सख्त मना है। इसके बावजूद, कई सीज़न में कंटेस्टेंट्स अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और उन्हें शो से रातों-रात बेदखल कर दिया गया।
हाल ही में जियोहॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित हो रहे ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्डकार्ड एंट्री नकुल ढुल और गुल्लू (कुशल तंवर) के बीच हुई हाथापाई ने इस नियम को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। आइए जानते हैं उन 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में जिनका बिग बॉस का सफर हिंसा के चलते अचानक खत्म हो गया।
Bigg Boss 20 में Nakul Dhull और Gullu की लड़ाई ने बढ़ाया विवाद

Bigg Boss 20 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल और कुशाल तनवर उर्फ गुल्लू के बीच हुई कथित हाथापाई ने घर का माहौल गरमा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला काजी तौकीर और स्काउट ओपी से जुड़ी बातचीत के दौरान शुरू हुआ। बात आगे बढ़ी तो नकुल और गुल्लू के बीच बहस होने लगी, जो कथित तौर पर धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।
इस दौरान घर के दूसरे सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। घटना के बाद नकुल को शो से बाहर किए जाने की खबरें सामने आईं। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया कि आखिर बिग बॉस के घर में लड़ाई की सीमा कहां खत्म होती है और हिंसा होने पर मेकर्स क्या कदम उठाते हैं।
Sunny Arya से Madhurima Tuli तक, इन झगड़ों ने बटोरी सुर्खियां

Bigg Boss 17 में सनी आर्या, जिन्हें लोग तेहलका भाई के नाम से भी जानते हैं, का नाम भी शारीरिक झगड़े के मामले में सामने आया था। अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी के बीच बहस के दौरान सनी ने अपने दोस्त का साथ दिया। मामला बढ़ा तो सनी और अभिषेक के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद बिग बॉस ने नियमों का उल्लंघन करने पर सनी को घर से बाहर करने का फैसला सुनाया।
वहीं, Bigg Boss 13 में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच कई बार बहस देखने को मिली। दोनों पहले रिश्ते में रह चुके थे और शो में उनकी आपसी तकरार लगातार चर्चा में रही। एक घटना में मधुरिमा ने विशाल को फ्राइंग पैन से मार दिया। इसके बाद सलमान खान ने उनके व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें शो छोड़ने के लिए कहा।
इन दोनों घटनाओं ने दिखाया कि घर के अंदर पुरानी दुश्मनी और गुस्सा किस तरह बड़ी परेशानी बन सकते हैं। किसी भी टास्क या बहस के दौरान हिंसा करने पर कंटेस्टेंट्स को शो में अपना सफर गंवाना पड़ सकता है।
Archana Gautam और Zeeshan Khan भी आए थे कार्रवाई के घेरे में

Bigg Boss 16 में अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच हुई लड़ाई भी खूब चर्चा में रही। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला शारीरिक लड़ाई तक पहुंच गया। घटना के बाद अर्चना को घर से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद उनकी शो में वापसी भी हुई। इस तरह उनका मामला उन घटनाओं में शामिल हो गया, जिनमें बेदखली के बाद कंटेस्टेंट को दूसरा मौका मिला।
वहीं, Bigg Boss OTT के पहले सीजन में जीशान खान और प्रतीक सहजपाल के बीच टास्क के दौरान विवाद हुआ था। बहस बढ़ने पर जीशान ने प्रतीक को धक्का दिया। इसके बाद बिग बॉस ने नियमों के उल्लंघन के चलते जीशान को घर से बाहर करने का फैसला लिया। उनके जाने से दिव्या अग्रवाल भी काफी इमोशनल हो गई थीं।
इन घटनाओं से साफ है कि Bigg Boss में सिर्फ दर्शकों का एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि नियमों का पालन करना भी जरूरी है। हर लड़ाई का रिजल्ट एक जैसा नहीं होता, लेकिन शारीरिक हिंसा के मामलों में मेकर्स सख्त कदम उठा सकते हैं। अब Bigg Boss 20 में नकुल ढुल और गुल्लू के मामले पर सबकी नजरें हैं। दर्शकों को इस मामले में ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है।
Read More: Scout OP VS Uditi Singh: टास्क के दौरान Scout Op ने Uditi Singh पर मारा पर्सनल ताना..


Download Android App
Download iOS App




