बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में इन दिनों रोज़ नए हंगामे देखने को मिल रहे हैं। शो का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घरवाले एक-दूसरे पर हावी होने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में एक टास्क के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि घर का माहौल पूरी तरह से गर्मा गया। लड़ाई सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रही, बल्कि बात पर्सनल रिश्तों और ताने-बाने तक जा पहुंची। आइए जानते हैं कि आखिर इस झगड़े की असली वजह क्या है और क्यों सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है।
टास्क में पहले युंग DSA और गुल्लू के बीच हुई बहस, फिर अरिश्फा से भिड़े स्काउट
View this post on Instagram
दरअसल, टास्क के दौरान सबसे पहले युंग DSA और गुल्लू के बीच मामला बिगड़ता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि गुल्लू को छूने की कोशिश में युंग DSA का हाथ लगा, जिसके बाद उन्होंने हाथ से पीछे हटाया। इसके बाद टास्क में अरिश्फा और स्काउट के बीच भी मामला गर्म हो गया। यह एक शेप-बेस्ड टास्क था। जैसे ही बजर बजता था, सभी कंटेस्टेंट्स को उन शेप्स के अंदर अपनी जगह बनानी होती थी। जगह न ढूंढ पाने वाले सदस्य कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाते थे।
टास्क के चक्कर में अरिश्वा का घुटना गलती से स्काउट के चेहरे पर लग गया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि स्काउट ने गुस्से में आकर अरिश्वा की नकल उतारनी शुरू कर दी। जब उदिति सिंह ने बीच में आकर अरिश्वा का साथ दिया, तो मामला और ज्यादा बिगड़ गया।
अरिश्फा के बाल टास्क के दौरान नीचे फंस गए थे। इस बीच आसिफ की टी-शर्ट आने के बाद वह आउट हुईं। हालांकि, इससे पहले स्काउट का घुटना उन्हें गलती से लग गया था। यहां स्काउट की तरफ से उन्हें उकसाने वाली बातें भी देखने को मिलीं। ऐसे में उनका व्यवहार दर्शकों को बुली जैसा लग सकता है।
लेकिन इस पूरे मामले में अरिश्फा की तरफ से भी कुछ बातें ऐसी कही गईं, जिनसे बचा जा सकता था। उन्हें पता था कि टास्क में उनकी सिचुएशन कमजोर हो रही है और उन्हें बाहर होना पड़ सकता है। इसके बावजूद उन्होंने जीतने की कोशिश जारी रखी। वहीं, कनिका की चाल भी काफी चर्चा में रही, जब उन्होंने कारपेट पकड़ लिया। इस तरह टास्क में हर किसी ने अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया।
स्काउट ने पहले मांगी माफी, लेकिन अरिश्फा ने कहा- Get Lost

टास्क के बाद स्काउट और अरिश्फा के बीच मामला शांत होने के बजाय और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि स्काउट ने पहले अरिश्फा से सॉरी कहा था, लेकिन अरिश्फा ने उन्हें गेट लॉस्ट कह दिया। इसके बाद दोनों के बीच नाराजगी बनी रही।
अब दोनों के बीच बहस देखने को मिल रही है। अरिश्फा स्काउट से कहती नजर आती हैं कि शो में उनसे लड़ने के अलावा उनके पास कोई दूसरा काम नहीं है। इस पर स्काउट भी चुप नहीं रहते और उन्हें जवाब देते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच बहस के दौरान अरिश्फा ने स्काउट को बेइज्जत करने वाले शब्द भी कहे। वहीं स्काउट ने भी उनकी बातों का जवाब दिया।
देखा जाए तो इस पूरे मामले में दोनों की तरफ से गलतियां हुई हैं। स्काउट का बार-बार उकसाना सही नहीं था, लेकिन अरिश्फा को भी अपनी बातों पर कंट्रोल रखना चाहिए था। अगर वह टास्क हार रही थीं, तो इसका गुस्सा सामने वाले पर निकालना भी सही नहीं कहा जा सकता।
उदिति पर स्काउट का पर्सनल कमेंट, अब वीकेंड का वार में होगा बवाल?

इस लड़ाई में उदिति सिंह की एंट्री ने भी मामला और बढ़ा दिया। जब स्काउट और अरिश्फा के बीच बहस चल रही थी, तब उदिति ने अरिश्फा का पक्ष लिया। लेकिन अब उदिति और स्काउट के बीच भी बहस देखने को मिल रही है।
मामला तब ज्यादा बिगड़ गया जब उदिति ने वीकेंड का वार और काश्वी को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिनका इशारा सीधे स्काउट की तरफ था। हालांकि उन्होंने काश्वी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से स्काउट नाराज हो गए।
इसके बाद स्काउट ने गुस्से में कहा कि अगर उन्होंने काश्वी को इस मामले में शामिल किया तो वह उन्हें जमीन में गाड़ देंगे। इतना ही नहीं, स्काउट ने उदिति की पर्सनल जिंदगी को लेकर भी कमेंट्स किए। उन्होंने कहा कि हर दो-तीन साल में उनके ब्रेकअप होते होंगे। स्काउट की इस बात पर विवाद और बढ़ गया।
अब सवाल यह है कि आखिर इस लड़ाई में किसकी गलती ज्यादा है? एक तरफ स्काउट टास्क में अच्छा खेलते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका दूसरों को उकसाने का तरीका सही नहीं लगता। दूसरी तरफ अरिश्फा और उदिति को भी अपनी बात रखते समय शब्दों का ध्यान रखना चाहिए।
फिलहाल बिग बॉस के घर में यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार में इस पूरे मामले पर क्या फैसला होता है और क्या स्काउट को उनके पर्सनल कमेंट के लिए जवाब देना पड़ेगा।
Read More: Seher Hone Ko Hai 30th October 2026 Spoiler Alert: क्या Mahid को गिरफ्तार करेगी पुलिस..


Download Android App
Download iOS App




