उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नाबालिग लकड़ी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 16 वर्षीय किशोरी लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करके PGI क्षेत्र के एक होटल में ले जाया गया, वहां उसके साथ तीन दिनों तक हैवानियत की गई। इस मामले में पुलिस ने 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत 2 महिलाओं और उनके पतियों, यानि कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
घर से अचानक लापता हुई थी लड़की
जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को पीड़िता की भाभी ने मोहनलालगंज थाने में 16 वर्षीय नाबालिग की गुमशुदगी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की भाभी ने बताया कि 17 जुलाई को लड़की बिना बताए घर से अचानक चली गई थी। लड़की की काफी तलाश की गई, तब पता चला कि दुर्गेश और उसकी पत्नी खुशबू, लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए थे।
70 साल के बुजुर्ग ने 3 दिन तक किया दुष्कर्म
परिजन किसी तरह लड़की तक पहुंचें, तो उसने उन्हें अपनी आपबीती बताई। पीड़िता ने बताया कि दुर्गेश और उसकी पत्नी खुशबू के चंगुल से छूटने के बाद 18 से 20 जुलाई के बीच बिया और उसका पति विनोद उसे बाइक पर लेकर PGI इलाके के एक होटल पहुंचे। वहां राबिया ने अपने जानने वाले द्वारिका रैदास (70) से लड़की की मुलाकात कराई। इस बुजुर्ग ने लड़की के साथ होटल के कमरे में तीन दिनों तक जबरन दुष्कर्म किया। इस घिनौने कारनामे में बाकि के चार आरोपी मदद कर रहे थे।
पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा
इस मामले की जांच के लिए डीसीपी साउथ मो. मुश्ताक के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पीड़िता के बयानों के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले पुलिस ने मुख्य आरोपी द्वारिका रैदास (70 वर्ष), विनोद रावत (20 वर्ष), विनोद की पत्नी राबिया (18 वर्ष), दुर्गेश रावत (26 वर्ष) और दुर्गेश की पत्नी खुशबू (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी द्वारिका रैदास के खिलाफ नगराम थाने में मारपीट व धमकी देने का मामला पहले भी दर्ज किया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App




