बागपत में रिश्तों का खौफनाक अंत: दूसरी पत्नी की भी गला दबाकर हत्या, वारदात के बाद खुद थाने पहुंचा पति

Summary :

Bagpat News Update : बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के बराल गांव में शनिवार को एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी को बच्चों के लिए अमरूद तोड़ने का बहाना बनाकर खेत में बुलाया और सुनसान नलकूप पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी सीधे रमाला थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस…

Bagpat News Update

Bagpat News Update : बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के बराल गांव में शनिवार को एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी को बच्चों के लिए अमरूद तोड़ने का बहाना बनाकर खेत में बुलाया और सुनसान नलकूप पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी सीधे रमाला थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने क्या कहा

Bagpat News Update

पुलिस के अनुसार, बराल निवासी संदीप पुत्र धर्मपाल शनिवार दोपहर अपनी पत्नी मधु को खेत पर बने नलकूप तक ले गया। आरोप है कि वहीं उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

मामले ने इसलिए भी सभी को हैरान कर दिया क्योंकि मृतका मधु, आरोपी की पहली पत्नी प्रीति की सगी छोटी बहन थी। मृतका के भाई कपिल निवासी गांगनौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2006 में उनकी बड़ी बहन प्रीति का विवाह संदीप से हुआ था। वर्ष 2009 में बीमारी के कारण प्रीति की मौत हो गई थी।

इसके बाद परिवार ने दोनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए छोटी बहन मधु का विवाह भी संदीप से करा दिया। प्रीति से संदीप का एक बेटा मौक्ष और मधु से एक बेटी मानवी है।

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि संदीप अक्सर मधु के साथ मारपीट करता था। शनिवार दोपहर जब कपिल अपनी बहन के घर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि संदीप मधु को डॉक्टर के पास लेकर गया है। कुछ ही देर बाद हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना पर सीओ बड़ौत अंशु जैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें – बागपत के कपिल त्यागी को समाज सेवा में मिला राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।