Sirsa Laptop Theft : शहर की जेजे कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 23 जुलाई की दोपहर चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए वहां रखा लैपटॉप पार कर दिया। वारदात के वक्त परिवार एक रिश्तेदार के घर गया हुआ था। शिकायत मिलने पर जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है घटना
घटना सी ब्लॉक के निवासी सोमांश के घर की है। सोमांश के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे वह परिवार के साथ बाहर गए थे। शाम पांच बजे जब लौटे तो घर से लैपटॉप गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तो आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
पुलिस को सौंपी फुटेज
फुटेज में एक अज्ञात शख्स दोपहर पौने चार बजे मुख्य गेट से अंदर घुसता और 3:51 बजे बाहर निकलता साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने यह वीडियो फुटेज पुलिस को सौंप दी है। सोमांश ने फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान कर सख्त एक्शन और चोरी हुआ लैपटॉप वापस दिलाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें – जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, 5 दिनों में तय किए करीब 900 किलोमीटर



Download Android App
Download iOS App



