भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, FIH यूथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप में रचा इतिहास

Summary :

भारतीय सब-जूनियर हॉकी टीम ने FIH यूथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने यूथ Hockey5s वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, भारतीय महिला टीम को फाइनल में चीन से हार का सामना करना पड़ा और उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर अपने आर्क राइवल पाकिस्तान को मात देकर शानदार अचीवमेंट हासिल की है। FIH यूथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर हमेशा जबरदस्त रोमांच देखने को मिलता है और इसी बीच इस बार भी भारतीय युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया।

India Sub-Junior Team Defeated Pakistan: पहले हाफ से ही भारत का दबदबा

फाइनल मुकाबले में इंडियन टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में रोमित पाल ने शानदार गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर हाफ टाइम तक टीम इंडिया ने मैच पर अपना पूरा कंट्रोल बनाए रखा।

दूसरे हाफ में भी जारी रहा शानदार प्रदर्शन

Latest Hockey News and Updates
Latest Hockey News and Updates (Source: Google)

हालांकि ब्रेक के बाद भी इंडियन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। टीम के कप्तान केतन कुशवाहा ने दूसरा गोल करके बढ़त को मजबूत किया, जबकि शाहरुख अली ने तीसरा गोल कर के भारत को 3-0 की मजबूत सिचुएशन में पहुंचा दिया। वहीं पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद उस्मान ने एक गोल करके वापसी की कोशिश करी, लेकिन भारतीय टीम ने बेहतरीन गेम दिखाते हुए मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया।

वर्ल्ड कप के लिए भी किया क्वालीफाई

Indian Hockey Team Qualify For World Cup
Indian Hockey Team Qualify For World Cup (Source: Google)

इस जीत के साथ इंडियन सब-जूनियर टीम ने FIH यूथ Hockey5s वर्ल्ड कप के लिए भी अपना पोजीशन कन्फर्म कर लिया है। हालांकि पाकिस्तान को फाइनल में हार मिली, लेकिन टूर्नामेंट में रनर-अप रहने की वजह से उसने भी अपकमिंग वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

वुमेन्स टीम को मिला सिल्वर मेडल

Indian women's hockey team Get Silver Medal
Indian women’s hockey team Get Silver Medal (Source: Google)

जहां इंडियन मेन्स टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा, वहीं वुमेन सब-जूनियर टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। खिताबी मुकाबले में चीन ने भारत को मात दी, जिसके चलते भारतीय वुमेन्स टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। हालांकि पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा और सभी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

Read More: World Cup से पहले फिटनेस पर पूरा फोकस, इंडियन वुमेन्स हॉकी टीम के कोच मारिजने ने बताई तैयारी की प्लानिंग

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।