WWE RAW Update: Roman Reigns और John Cena की Raw में होगी धमाकेदार वापसी, ये 5 बड़े सरप्राइज दे सकते हैं दोनों सुपरस्टार

Summary :

WWE Crown Jewel 2026 से पहले Raw के आखिरी एपिसोड में Roman Reigns और John Cena की वापसी पर सभी की नजरें रहेंगी। शो में Roman Reigns के Sami Zayn पर हमले, Bloodline की मदद और WarGames मैच का ऐलान करने की संभावना है। वहीं, John Cena अपने John Cena Classic Tournament की घोषणा कर सकते हैं और Oba Femi के साथ खास सेगमेंट में नजर आ सकते हैं।

WWE RAW Update: WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट Crown Jewel 2026 होने जा रहा है। 7 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाले इस इवेंट में रेसलिंग फैंस को कई बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। इससे पहले Raw का आखिरी एपिसोड भी काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इसमें Roman Reigns और John Cena की वापसी पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

फिलहाल Roman Reigns के पास World Heavyweight Championship है, जबकि John Cena बैकलैश 2026 के बाद पहली बार टीवी पर दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि दोनों दिग्गज Raw में आकर क्या नया धमाका करेंगे। आइए जानते हैं उन 5 बड़े सरप्राइज के बारे में, जो इस शो में देखने को मिल सकते हैं।

1. Sami Zayn पर हमला कर सकते हैं Roman Reigns

Roman Reigns Attack To Sami Zayn
Roman Reigns Attack To Sami Zayn (Source: Google)

Crown Jewel में Roman Reigns और उनके पुराने साथी Sami Zayn के बीच बड़ा मुकाबला होने वाला है। दोनों अपने-अपने ब्रांड के टॉप चैंपियन हैं और इनके बीच Crown Jewel Championship के लिए भिड़ंत होगी। ऐसे में Raw के दौरान Roman Reigns, Sami Zayn पर हमला करके मुकाबले से पहले ही उन्हें कमजोर करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो दोनों के बीच होने वाले मैच का रोमांच और बढ़ जाएगा।

2. John Cena कर सकते हैं नए टूर्नामेंट का ऐलान

John Cena Tournament Announcement
John Cena Tournament Announcement (Source: Google)

John Cena ने कुछ समय पहले John Cena Classic Tournament शुरू करने की बात कही थी। हालांकि, उस समय उन्होंने टूर्नामेंट के फॉर्मेट और शुरुआत की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। अब Raw में उनकी वापसी के साथ इस टूर्नामेंट को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है। माना जा रहा है कि Cena फैंस के सामने इसकी पूरी प्लानिंग रख सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WWE की क्रिएटिव टीम भी इस टूर्नामेंट को लेकर खास तैयारी कर रही है।

3. अपने साथियों की मदद के लिए रिंग में उतर सकते हैं Roman Reigns

Roman Reigns In WWE
Roman Reigns In WWE (Source: Google)

इस समय Roman Reigns के Bloodline ग्रुप और Royce Keys के 946 ग्रुप के बीच दुश्मनी चल रही है। दोनों गुटों के बीच पहले भी कई बार टकराव देखने को मिल चुका है। अपकमिंग Raw में Royce Keys और Solo Sikoa के बीच मुकाबला होना है। ऐसे में इस मैच के दौरान दोनों गुटों के बीच बड़ा ब्रॉल देखने को मिल सकता है। पॉसीबिलिटी है कि Roman Reigns अपने साथियों को बचाने के लिए एंट्री करें और Royce Keys के ग्रुप पर हमला बोल दें।

4. John Cena और Oba Femi के बीच हो सकता है प्रोमो सेगमेंट

John Cena Vs Oba Femi Promo Segment
John Cena Vs Oba Femi Promo Segment (Source: Google)

John Cena की वापसी को लेकर एक और बड़ी पॉसीबिलिटी उनके प्रोमो सेगमेंट की है। हालांकि, WWE ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह Raw में किसके साथ नजर आएंगे। फैंस की नजरें Oba Femi पर भी रहेंगी, ऐसा हो सकता है कि Cena उनके साथ रिंग में बातचीत करें और उन्हें किसी बड़ी चुनौती के लिए तैयार करें। Oba Femi के लिए यह साल काफी अहम रहा है और Cena के साथ उनका सेगमेंट उनके किरदार को नई दिशा दे सकता है।

5. Roman Reigns कर सकते हैं WarGames मैच का ऐलान

Roman Reigns War Games Announcement
Roman Reigns War Games Announcement (Source: Google)

नवंबर के आखिरी हिस्से में Survivor Series का इवेंट होना है, जहां Men’s WarGames मुकाबला देखने को मिलेगा। फिलहाल Bloodline और Royce Keys के 946 ग्रुप के बीच चल रही दुश्मनी को देखते हुए इन दोनों फेक्शन्स के बीच मुकाबले की पॉसीबिलिटी जताई जा रही है। इस स्टोरीलाइन में Carmelo Hayes की एंट्री ने भी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। WWE पिछले कुछ समय से दोनों गुटों के बीच टकराव को आगे बढ़ा रही है।

ऐसे में Roman Reigns Raw में आकर Royce Keys और उनकी टीम को WarGames मैच के लिए चुनौती दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो Survivor Series के लिए एक बड़ी स्टोरीलाइन तैयार हो सकती है। कुल मिलाकर, Raw का यह एपिसोड Roman Reigns और John Cena की वापसी के कारण काफी खास हो सकता है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि WWE इन दोनों सुपरस्टार्स के जरिए फैंस को कौन-सा बड़ा सरप्राइज देती है।

Read More: Comeback Of Superstar In WWE: 9 साल बाद WWE में इस सुपरस्टार की वापसी, अब नई पीढ़ी को देंगे ट्रेनिंग

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।