DU यूजी प्रवेश का दूसरा आवंटन जारी, 88,584 अभ्यर्थियों को मिली सीट

Summary :

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) प्रवेश के दूसरे चरण का सीट आवंटन शनिवार को जारी कर दिया। इस चरण में कुल 88,584 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें 24,814 विद्यार्थियों को नई सीट मिली है, जबकि 30,682 छात्रों को उनकी पसंद के अनुसार सीट अपग्रेड हुई है। वहीं, पहले चरण में सीट फ्रीज कर चुके 15,265 अभ्यर्थियों की सीट यथावत बनी रहेगी। विश्वविद्यालय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को 26 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक अपनी आवंटित सीट स्वीकार करने का निर्देश दिया है। डीयू प्रशासन का कहना है कि…

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) प्रवेश के दूसरे चरण का सीट आवंटन शनिवार को जारी कर दिया। इस चरण में कुल 88,584 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें 24,814 विद्यार्थियों को नई सीट मिली है, जबकि 30,682 छात्रों को उनकी पसंद के अनुसार सीट अपग्रेड हुई है। वहीं, पहले चरण में सीट फ्रीज कर चुके 15,265 अभ्यर्थियों की सीट यथावत बनी रहेगी।

विश्वविद्यालय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को 26 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक अपनी आवंटित सीट स्वीकार करने का निर्देश दिया है। डीयू प्रशासन का कहना है कि निर्धारित समय सीमा तक सीट स्वीकार नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की सीट निरस्त हो सकती है, जिससे आगे की प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होगी। सीट स्वीकार करने के बाद संबंधित कॉलेज विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। सत्यापन पूरा होने और कॉलेज की स्वीकृति मिलने के बाद अभ्यर्थियों को 28 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि शुल्क जमा होने के बाद ही प्रवेश को अंतिम रूप दिया जाएगा। समय पर फीस जमा नहीं करने पर सीट रद्द की जा सकती है। इसी के साथ डीयू ने दो वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड की आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस चरण में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें स्पॉट राउंड की घोषणा के समय किसी भी पीजी कार्यक्रम में सीट आवंटित नहीं हुई है।

पहले से सीट प्राप्त अभ्यर्थी इसके लिए पात्र नहीं होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अंतिम समय तक इंतजार न करने और समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

 

Sumant Chaudhary