बारिश के मौसम में अपने शरीर को हेल्दी रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जिससे इम्यूनिटी कमजोर होना, सर्दी, जुकाम, खांसी या कई तरह के इंफेक्शन हो जाते हैं। इस मौसम में हमारे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसके लिए शरीर में विटामिन C का होना बहुत ज्यादा जरूरी है, तो चलिए जानते हैं, इस मौसम में अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप किस-किस फूड्स को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Monsoon में इन Foods का करें सेवन
1. आंवला

आंवला को विटामिन C का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता है। एक छोटे से आंवले में कई संतरों के बराबर विटामिन C पाया जाता है। अगर आप इस मौसम में इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को मजबूती मिलती है। आप इसका जूस भी बनाकर पी सकते हैं या फिर इसका मुरब्बा बना सकते हैं।
2. अमरुद

बारिश के मौसम में कई तरह के फल बाजार में मिलने लगते हैं। उनमें से एक फल है अमरुद, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये न सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है और इसमें फाइबर भी होता है। ये पेट को साफ़ रखने में मदद करता है।
3. शिमला मिर्च

अगर आप भी बारिश के मौसम में अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो लाल और पीली मिर्च का सेवन जरूर करें। इसमें संतरे से भी ज्यादा विटामिन C पाया जाता है। इसे आप फ्राई या सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।
4. संतरा और मौसमी

मानसून के मौसम में खट्टे फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में विटामिन C हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचा कर रखता है। इसके लिए आप संतरा, मौसमी और कीवी का सेवन कर सकते हैं। ये फल आपके शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ तुरंत एनर्जी भी देता है।


Download Android App
Download iOS App




