Healthy Drinks for Monsoon: मानसून में बीमारियों को कहें अलविदा! डेली डाइट में शामिल करें ये 4 जादुई ड्रिंक्स

Summary :

बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत रखना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि इस दौरान वायरस और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कमजोरी और थकान से बचने के लिए योग, व्यायाम और सही दिनचर्या के साथ-साथ कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक्स का सेवन भी फायदेमंद होता है।

बारिश के मौसम में अपने शरीर का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि अगर इस मौसम में इम्यूनिटी मजबूत नहीं होती है, तो शरीर हमारा बहुत ज्यादा कमजोर और बीमार होने लगता है। इस मौसम में वायरस और इंफेक्शन हमें बहुत जल्दी अपनी चपेट में लेने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने शरीर को कमजोरी और थकान से बचाना चाहते हैं, तो योग और एक्सरसाइज करने के साथ-साथ अपना डेली रूटीन भी सही रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, तो चलिए यहां जानते हैं, 4 ऐसी ड्रिंक्स के बारे में, जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी होती है।

Monsoon के लिए सबसे Best Drinks

1. मसाला छाछ

best drinks for monsoon
best drinks for monsoon (Source: Social Media)

बारिश के मौसम में छाछ को सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट के इंफेक्शन को खत्म करने में मदद करते हैं और पाचन क्रिया को सही रखते हैं। भुना जीरा और नमक पेट की गैस और भारीपन को कम करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए ताजे दही में पानी मिलाकर इसे अच्छे से फेंटें। फिर इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, पुदीने की पत्ती, हरी मिर्च डालकर पिएं।

2. हल्दी का पानी

healthy monsoon drinks
healthy monsoon drinks (Source: Social Media)

हल्दी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है, इसमें एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इसे बारिश के दौरान रूटीन में शामिल करने के लिए बेहतर बनाते हैं, क्योंकि ये बीमारियों को कम करती है और इम्यूनिटी बढ़ाती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पानी को गुनगुना करें अब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर, काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अगर आप चाहें, तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

3. सौंफ की चाय

 4 Healthy Drinks for Monsoon
4 Healthy Drinks for Monsoon (Source: Social Media)

मानसून में खाना खाने के बाद अक्सर गैस या पेट फूलने की समस्या होने लगती है, तो सौंफ की चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। सौंफ में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करती है और गैस व सूजन को कम करते हैं। यह पाचन क्रिया को सही रखती है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में उबालें, फिर इसे छानकर गरम-गरम पी लें।

4. अदरक और नींबू की चाय

Healthy Drinks for Monsoon
Healthy Drinks for Monsoon (Source: Social Media)

अदरक और नींबू को मानसून के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अदरक में सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो गले की खराश और पाचन को सही रखने में मदद करता है। वहीं नींबू में विटामिन C मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में थोड़ा सा अदरक कूटकर उबालें। जब पानी आधा हो जाए, तो इसे छानकर इसमें आधा नींबू का रस और शहद मिलकर पिएं।

Also Read: Weight Gain Breakfast Ideas: हेल्दी तरीके से बढ़ाना है वजन? आज ही से डाइट में शामिल करें ये 5 हाई-कैलोरी ब्रेकफास्ट

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।