Weight Gain Breakfast Ideas: हेल्दी तरीके से बढ़ाना है वजन? आज ही से डाइट में शामिल करें ये 5 हाई-कैलोरी ब्रेकफास्ट

Summary :

Weight Gain Breakfast Ideas: कई बार लोगों के लिए वजन बढ़ाना बहुत बड़ी चुनौती हो जाता है। दरअसल, वजन बढ़ाने के लिए सिर्फ ज्यादा खाना नहीं खाना होता है बल्कि इसके लिए शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। हेल्दी तरीके से वजन को बढ़ाने के लिए सही खान-पान और लाइफस्टाइल अपनाना बहुत ही ज्यादा जरुरी है। पूरे दिन की सबसे जरूरी मील सुबह का ब्रेकफास्ट होता है। इसीलिए, सुबह का नाश्ता हमेशा हैवी और हेल्दी करना चाहिए। इससे पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है और मसल्स की ग्रोथ भी होती…

Weight Gain Breakfast Ideas: कई बार लोगों के लिए वजन बढ़ाना बहुत बड़ी चुनौती हो जाता है। दरअसल, वजन बढ़ाने के लिए सिर्फ ज्यादा खाना नहीं खाना होता है बल्कि इसके लिए शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। हेल्दी तरीके से वजन को बढ़ाने के लिए सही खान-पान और लाइफस्टाइल अपनाना बहुत ही ज्यादा जरुरी है। पूरे दिन की सबसे जरूरी मील सुबह का ब्रेकफास्ट होता है। इसीलिए, सुबह का नाश्ता हमेशा हैवी और हेल्दी करना चाहिए। इससे पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है और मसल्स की ग्रोथ भी होती है। अगर आप भी वेट गेन जर्नी पर हैं, तो यहां पर आपके लिए 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शंस बताए गए हैं।

वजन बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शंस (Weight Gain Breakfast Ideas)

1. पनीर पराठा और दही

Paneer Paratha
Paneer Paratha (Source: Social Media)
पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है और आटे के बने परांठे से शरीर को सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मिलता है। पनीर का पराठा दही के साथ खाने से शरीर को एनर्जी, प्रोटीन और हेल्दी फैट मिलता है। यह नाश्ता उन लोगो के लिए भी बहुत फायदेमंद है जो मसल्स को बढ़ाना चाहते हैं और हेल्दी तरीके से अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं।

2. ओट्स

Oats
Oats (Source: Social Media)
दूध और ड्राई फ्रूट्स मिलकर ओट्स एक हेल्दी ब्रेकफस्ट बन जाता है। ओट्स को दूध में पकाकर उसमें बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और शहद मिलाएं। चाहें तो इसमें केला या सेब को छोटे-छोटे पीसों में काटकर भी इसी में डाल सकते हैं। यह नाश्ता सुबह के समय में लम्बे समय तक हमारे शरीर में एनर्जी देता है और हमारी बॉडी को हाई कैलोरी देता है। रोजाना इसको खाने से वेट गेन में काफी मदद करता है।

3. पनीर बेसन चीला

Besan Chilla
Besan Chilla (Source: Social Media)
बेसन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, और आयरन होता है, जो शरीर को फिट रखता है, इसके साथ पनीर मिलने से ये और भी हेल्दी ब्रेकफस्ट बन जाता है। इसके लिए बेसन,नमक, मिर्च, मसाले का एक का घोल बनाएं। घोल को तवे पर डालकर फैलाएं, जब ये नीचे से पूरी तरह पक जाए तब इसमें कद्दूकस की हुई पनीर और बारीक कटे प्याज, टमाटर डालें और फोल्ड कर दें। आपका वेट गेन ब्रेकफास्ट तैयार है। इसे धनिया-पुदीने की चटनी के साथ या फिर दही के साथ खाएं।

4. बनाना शेक और उबले अंडे

Boiled Eggs
Boiled Eggs(Source: Social Media)
अगर आप नॉन-वेज खाते हैं तो उबले हुए अंडों का सेवन वजन को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ आप बनाना शेक भी पी सकते हैं। दूध, केला और ड्राई फ्रूट्स से बना शेक आपके शरीर को अच्छी मात्रा में कैलोरी देता है, जबकि अंडे प्रोटीन हमारे शरीर को देते हैं। जो लोग शाकाहारी हैं वो लोग अंडे की जगह पनीर या टोफू का सेवन भी कर सकते हैं।

5. बनाना पीनट बटर टोस्ट

Weight Gain Breakfast Ideas
Weight Gain Breakfast Ideas (Source: Social Media)
जो लोग जल्दी तैयार होने वाला और हाई-कैलोरी वाला नाश्ता लेना चाहते हैं तो उनके लिए बनाना पीनट बटर टोस्ट एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। ब्राउन ब्रेड पर पीनट बटर लगाकर उसके ऊपर केले के स्लाइस को रखें। यह नाश्ता प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसके साथ एक गिलास दूध पीने से इसके पोषण के तत्त्व हमारे शरीर के लिए और भी बढ़ जाते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।