Foods to Avoid in Monsoon: मॉनसून में स्वाद का लालच पड़ सकता है भारी, सेहतमंद रहने के लिए बारिश के मौसम में भूलकर भी न करें इन 6 चीज़ों का सेवन

Summary :

बारिश का मौसम शुरू होते ही हमें गर्मी से राहत तो मिल जाती है, लेकिन ये मौसम अपने साथ कई तरह की गंभीर बीमारियों को भी लेकर आता है। इस मौसम में अपने शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है, वरना हमें सर्दी-खांसी, बुखार, इन्फेक्शन जैसी समस्या होने लगती है। बारिश में हवा में नमी होने के कारण बैक्टीरिया और फंगस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। मॉनसून में हमारा डाइजेशन भी थोड़ा कमजोर होने लगता है, इसलिए हेल्दी रहने के लिए खान-पान का खास ध्यान देना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं, बारिश के दिनों…

बारिश का मौसम शुरू होते ही हमें गर्मी से राहत तो मिल जाती है, लेकिन ये मौसम अपने साथ कई तरह की गंभीर बीमारियों को भी लेकर आता है। इस मौसम में अपने शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है, वरना हमें सर्दी-खांसी, बुखार, इन्फेक्शन जैसी समस्या होने लगती है। बारिश में हवा में नमी होने के कारण बैक्टीरिया और फंगस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। मॉनसून में हमारा डाइजेशन भी थोड़ा कमजोर होने लगता है, इसलिए हेल्दी रहने के लिए खान-पान का खास ध्यान देना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं, बारिश के दिनों में किन चीज़ों का सेवन करने से बचना चाहिए।

बारिश के मौसम में इन फूड्स को खाने से बचें

1. हरी पत्तेदार सब्जियां

monsoon food tips
monsoon food tips (Source: Social Media)

अगर हम बात करें हरी सब्जियों कि तो ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसे खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं, क्योंकि इस मौसम में पालक, पत्तागोभी और मेथी जैसी सब्जियों में कीड़े और बैक्टीरिया होने का खतरा सबसे ज़्यादा होता है। अगर इसे खाना है, तो अच्छी तरह धोकर और पकाकर खाएं।

2. कटे फल और जूस

unhealthy rainy foods
unhealthy rainy foods (Source: Social Media)

बारिश के मौसम में बाजार में मिलने वाले खुले और कटे फल या जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में हवा में मौजूद बैक्टीरिया इन चीज़ों पर बहुत जल्दी बैठ जाते हैं। इसके अलावा, बाहर के जूस में इस्तेमाल होने वाला पानी गंदा भी हो सकता है। इससे पेट का इन्फेक्शन या टाइफाइड होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

3. तला-भुना और फास्ट फूड

 Monsoon Foods to avoid
Monsoon Foods to avoid (Source: Social Media)

बारिश में लोगों को फास्ट फ़ूड और चटपटा खाने का बहुत ज्यादा मन होता है, इसलिए लोग बाहर के बने समोसे और पकौड़े खा लेते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा तली-भुनी चीजें खाने के बाद उन्हें पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बाहर के खाने में इस्तेमाल होने वाला तेल और मसाले पेट में गैस, एसिडिटी और की समस्या को बढ़ा सकते हैं, जिससे आप बीमार भी पड़ सकते हैं।

4. सी-फूड

 Avoid these foods in monsoon
Avoid these foods in monsoon (Source: Social Media)

मॉनसून का समय मछलियों और बाकी समुद्री जीवों के ब्रीडिंग का समय होता है। इस समय पानी में बैक्टीरिया बहुत ज्यादा मात्रा में बढ़ जाते हैं, जिससे सी-फूड के जरिए फूड पॉइजनिंग होने का खतरा काफी ज़्यादा बढ़ जाता है। जिससे इस मौसम में ताज़ी मछली मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

5. कच्चा खाना या सलाद

Foods to Avoid in Monsoon
Foods to Avoid in Monsoon (Source: Social Media)

इस मौसम में कच्चा खाना खाने से बचना चाहिए, क्योंकि अगर आप सलाद में इस्तेमाल होने वाले खीरे, टमाटर या गाजर को बिना उबाले या बिना अच्छी तरह धोए खाएंगे, तो इससे आपके पेट में कीड़े या इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है, इसलिए हमेशा अच्छी तरह पका हुआ और गर्म खाना ही खाएं।

6. डेयरी प्रोडक्ट्स

Foods to Avoid in Monsoon
Foods to Avoid in Monsoon (Source: Social Media)

इस मौसम में दूध, दही और पनीर जैसी चीज़ों का इस्तेमाल थोड़ा सोच-समझ कर करना चाहिए, क्योंकि कमजोर पाचन के कारण बारिश में दही या भारी दूध पचाने में काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। अगर दही खाना भी हो, तो ताजा और घर का जमा हुआ ही खाएं, खट्टा या बासी दही को लेने और खाने से बचें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।