Hockey India Women Academy Championship 2026: राउंडग्लास पंजाब और प्रीतम सिवाच अकादमी की शानदार जीत, जानें क्या रहा स्कोर?

Summary :

ग्वालियर में जारी हॉकी इंडिया महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 में सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के मुकाबलों में कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने 41-0, प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने 47-0, जबकि मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी और राजा करण हॉकी अकादमी ने भी बड़ी जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में ऑर्गनाइज़ चौथी हॉकी इंडिया सब-जूनियर वुमेन अकादमी चैंपियनशिप 2026 (ज़ोन A और B) के अलावा चौथी हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन अकादमी चैंपियनशिप 2026 (ज़ोन A और B) में कई टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। सब-जूनियर कैटेगरी में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी और मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने एकतरफा जीत दर्ज की, जबकि जूनियर कैटेगरी में राजा करण हॉकी अकादमी और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी सोनीपत ने मुकाबले आसानी से जीत लिए।

Hockey India Women’s Academy Championship 2026: राउंडग्लास पंजाब ने 41-0 से दर्ज की बड़ी जीत

Hockey India Sub Junior Roundglass Punjab Record Win
Hockey India Sub Junior Roundglass Punjab Record Win (Source: Google)

सब-जूनियर कॉम्पटीशन के पूल C में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 41-0 के बड़े अंतर से हराया। टीम की ओर से सलोनी ने सबसे ज्यादा 12 गोल किए। वहीं हरमनजोत कौर और कप्तान रश्मीन कौर ने सात-सात गोल दागे, जबकि रुखसाना ने पांच और हरमनप्रीत कौर ने चार गोल किए। दिया, मुस्कान गिल, अंजलि और महकदीप कौर ने भी गोल कर के टीम की बड़ी जीत में योगदान दिया।

मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की 15-0 से जीत

Madhya Pradesh Hockey Academy
Madhya Pradesh Hockey Academy (Source: Google)

पूल C के दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने अनंतपुर स्पोर्ट्स अकादमी को 15-0 से हराया। मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की ओर से नम्मी गीताश्री ने छह और भाविका ने पांच गोल किए। वहीं ख्वाहिश परमार, चुटकी कुशवाहा, शीतल प्रजापति और जागृति यादव ने भी एक-एक गोल कर के टीम की जीत लगभग पक्की कर दी।

राजा करण हॉकी अकादमी का शानदार प्रदर्शन

Junior Women Academic Championship
Junior Women Academic Championship (Source: Google)

जूनियर वुमेन अकादमी चैंपियनशिप के पूल A में राजा करण हॉकी अकादमी ने तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 9-1 से शिकस्त दी। कप्तान राखी ने पांच गोल कर के जीत की नींव रखी, जबकि शबनम ने दो गोल किए। पायल और शगुन ने भी एक-एक गोल किया। तमिलनाडु की ओर से पूजा एस. ने एकमात्र गोल दागा।

प्रीतम सिवाच अकादमी ने 47-0 से रचा इतिहास

Pritam Sivach Academy
Pritam Sivach Academy (Source: Google)

पूल A के दूसरे मुकाबले में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, सोनीपत ने हॉकी फैमिली बड़खलसा एनसीआर हॉकी सोसाइटी को 47-0 के बड़े अंतर से हराया। कप्तान भव्य ने आठ गोल किए, जबकि मंजिंदर ने छह गोल दागे। नैन्सी सरोहा, संजना और रितिका ने पांच-पांच गोल किए। इसके अलावा हिमांशी, साक्षी, जैस्मीन देसवाल और माही ने तीन-तीन गोल किए, जबकि वंशिका, दीक्षा और प्रिया चौहान ने दो-दो गोल कर के टीम की शानदार जीत में अहम रोल निभाया।

Read More: India के खिलाफ मैच में पाकिस्तान हॉकी टीम से बड़ी चूक, छह खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने पर मिली पेनल्टी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं