Sanju Samson Befitting Reply: संजू सैमसन ने आखिरकार अपनी भड़ास निकाली है. साथ ही अपने तमाम आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान केरल के इस खिलाड़ी का कहना था कि अब वो आगे अपने करियर में अपनी शर्तों पर खेलेंगे. उन्हें कोई नहीं बताएगा या सिखाएगा कि क्रिकेट कैसे खेलना है. सैमसन के इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है.
Sanju Samson Befitting Reply

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन एक बार फिर काफी चर्चाओं में हैं. इसका कारण है उनका एक हालिया बयान. जहां वो अपने स्वभाव के विपरीत बातें करते नजर आए. आमतौर पर ये खिलाड़ी शांत रहता है. लेकिन इस बार संजू के बयान से ऐसा लगा मानो वो अपनी भड़ास निकाल रहे हो. 31 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा,

“मुझे एहसास हुआ कि हमारे देश में एक कभी न खत्म होने वाली अंधी दौड़ चल रही है, और मैंने 2026 T20 वर्ल्ड कप से पहले ही तय कर लिया था कि मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगा. मैं बस खेल का मज़ा लेना चाहता हूं. भगवान की कृपा से, मैंने बहुत कुछ हासिल किया है. मैं अब 31 साल का हूं और मेरे पास कुछ ही साल बचे हैं. इसलिए, मैंने अपनी शर्तों पर खेलने का फैसला किया है. कोई मुझे यह नहीं सिखाएगा कि कैसे बैटिंग करनी है या क्या करना है. संजू अपने लिए खुद फैसला करेगा.”
टीम इंडिया से किए गए ड्रॉप

जिम्बाब्वे सीरीज में संजू सैमसन को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया. हालांकि टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स की तरफ से ये कहा गया कि संजू को आराम दिया जा रहा है. जबकि संजू ने इंग्लैंड सीरीज में भी अधिक मुकाबले नहीं खेले थे. ऐसे में इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सवाल उठे थे. संजू के लिए फैंस ने फिर से जस्टिस मांगा. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के हीरो के साथ इस तरह का सुलूक कहीं से भी सही नहीं था. देखना पड़ेगा अब दोबारा संजू की कब वापसी होगी.
Read More: शुभमन गिल ने छीनी नंबर-1 की कुर्सी, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ICC रैंकिंग में मचाया धमाल


Download Android App
Download iOS App




