सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब फिल्मों का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आना आम बात हो गई है। इसी वजह से थिएटर में रिलीज के कुछ ही हफ्तों बाद ही दर्शकों को अपनी पसंदीदा फिल्में घर बैठे देखने का मौका मिल जाता है। इसी कड़ी में अब सत्यदेव की फिल्म ‘राव बहादुर’ भी ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी यह फिल्म थिएटर में आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ के साथ रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म उन दर्शकों के लिए एवेलेबल होगी, जो इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए थे।
क्या है ‘राव बहादुर’ की कहानी?
‘राव बहादुर’ एक साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी भुवनम रामप्पा राव बहादुर नाम के एक इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी पुश्तैनी हवेली ‘भुवनलयम’ में रहते हैं और गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसी दौरान उन्हें शक0 होने लगता है कि उनका छोटा बेटा कुसुमा असल में उनका ऑर्गेनिक बच्चा नहीं था। यह शक धीरे-धीरे उनके जीवन और परिवार पर गहरा असर डालता है।
बेटे की मौत के बाद उनकी पत्नी रेणुका खुद को सबसे अलग कर लेती हैं, जबकि बड़ा बेटा लवण परिवार को संभालने की कोशिश करता है। फिर सालों बाद रामप्पा अपने मरे हुए बेटे के अवशेष निकलवाकर डीएनए टेस्ट कराने का फैसला करते हैं। इस फैसले के बाद कई ऐसे राज सामने आते हैं, जो पूरे परिवार की जिंदगी बदल देते हैं।
Rao Bahadur Ott Release Date OUT: कब और कहां होगी स्ट्रीम?

सत्यदेव स्टारर ‘राव बहादुर’ 31 जुलाई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज की अनाउंसमेंट करते हुए फिल्म की अनोखी कहानी की झलक भी शेयर की है।
फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में सत्यदेव लीड रोल निभा रहे हैं। उनके साथ मुप्पाला, दीपा थॉमस, पाला परासर और आनंद जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का लेखन, संपादन और निर्देशन वेंकटेश महा ने किया है, जबकि इसे GMB एंटरटेनमेंट के बैनर तले महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने प्रेजेंट किया है।
Read More: ‘Lock Upp 2’ के विनर का नाम हुआ रिवील, जानें कौन होंगे फाइनलिस्ट?



Download Android App
Download iOS App




