Maruti Suzuki XL7 Revealed: मारुति सुजुकी ने इंडोनेशिया में अपनी नई XL7 को रिविल कर दिया है। इस नई 7-सीटर MPV को पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव लुक और नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। खास बात यह है कि इस मॉडल को भारत में आने वाली XL6 फेसलिफ्ट के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले समय में भारतीय बाजार में XL7 को लॉन्च कर सकती है, जो XL6 की जगह भी ले सकती है। नई Suzuki XL7 के बाहरी डिजाइन में कई चेंज किए गए हैं। इसके फ्रंट में नया बंपर, बड़ी ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और नए डिजाइन वाले फॉग लैंप हाउसिंग दिए गए हैं।
इसके साथ सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट कार को ज्यादा मजबूत और प्रीमियम लुक देती है। कार के नए अलॉय व्हील्स, ब्लैक ORVM, ब्लैक डोर हैंडल, A-पिलर और रूफ इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। पीछे की तरफ नया रूफ स्पॉइलर जोड़ा गया है, जबकि LED टेललैंप, रियर वाइपर और स्किड प्लेट पहले की तरह मौजूद हैं। उम्मीद है कि भारत में आने वाले मॉडल में भी यही बदलाव देखने को मिलेंगे।
केबिन में मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स
- न्यू XL7 का इंटीरियर पहले जैसा ही है, लेकिन डैशबोर्ड पर नया ग्लॉसी फिनिश दिया गया है जिससे केबिन अधिक प्रीमियम फील कराता है।
- फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं।
- इसके अलावा सेकंड लाइन के यात्रियों के लिए रूफ-माउंटेड एसी वेंट्स भी दिए गए हैं।
तीनों रो के यात्रियों का रखा गया है पूरा ध्यान
- Suzuki XL7 को एक फैमिली कार के रूप में तैयार किया गया है। सेकंड लाइन के यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट और रूफ एसी वेंट्स दिए गए हैं।
- वहीं थर्ड लाइन में बैठने वालों को भी पूरा लेगरूम और हेडरूम मिलता है।
- इसके अलावा पीछे बैठे यात्रियों के लिए कप होल्डर, 12 वोल्ट चार्जिंग सॉकेट और सभी सीटों पर सीट बेल्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जिससे लंबी यात्रा अधिक कम्फर्ट बनती है।
इंजन और माइलेज
- नई XL7 में 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन दिया गया है।
- यह इंजन माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी के साथ आता है।
- इसके अलावा कुछ बाजारों में नॉन-हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा।
- ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) दिया गया है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसका CNG वेरिएंट भी ला सकती है।
- इस मॉडल का दावा किया गया माइलेज करीब 26.23km/kg हो सकता है, जिससे यह कम खर्च में लंबी दूरी तय करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है।
भारत में कब होगी लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत?
- माना जा रहा है कि नई Suzuki XL7 इस साल के आखिर तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।
- इसकी कीमत मौजूदा XL6 से लगभग ₹50,000 ज्यादा हो सकती है।
- ऐसे में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹11.50 लाख रहने की उम्मीद है।
- भारत में लॉन्च होने के बाद इसकी टक्कर, टोयोटा रुमियन, टोयोटा इनोवा और हुंडई अल्काजार जैसी 7-सीटर कारों से हो सकता है।



Download Android App
Download iOS App




