Brezza vs Venue Comparison: टेक लोडेड केबिन, दमदार पावरट्रेन, बोल्ड लुक, सिर्फ 8 लाख रुपये में जानें कौन है बेहतर

Summary :

सिर्फ 7.40 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च होने के बाद अब कॉम्पैक्ट SUV में मुकाबला टक्कर को हो गया है। ऐसे में हुंडई की Venue कार भी सिर्फ 7.89 लाख रुपये से शुरू होती है। देखें कौन है बेहतर कॉम्पैक्ट SUV..

मारुती ने ब्रेजा का नया फेसलिफ्ट लॉन्च कर दिया है जिसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है साथ ही केबिन में कई फीचर और नई थीम भी दी गई है और सिर्फ 7.40 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च होने के बाद अब कॉम्पैक्ट SUV में मुकाबला टक्कर को हो गया है। ऐसे में हुंडई की Venue कार भी सिर्फ 7.89 लाख रुपये से शुरू होती है और केबिन में लगभग 65 से ज्यादा फीचर दिए गए है। अगर आप भी 8 से 9 लाख रुपये के बजट में कार ढूंढ रहे है तो देखें कौन है बेहतर कॉम्पैक्ट SUV..

Brezza vs Hyundai Venue Dimensions

Brezza New FaceLift
Brezza New FaceLift
कार मॉडल लंबाई (mm) चौड़ाई (mm) ऊंचाई (mm) व्हीलबेस (mm)
Maruti Brezza 2026 3,995 1,790 1,685 2,500
Hyundai Venue 3,995 1,800 1,665 2,520

Maruti Brezza vs Hyundai Venue Engine: 1.0L का टर्बो पेट्रोल इंजन

नई ब्रेजा में अब 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह 110HP की पावर और 170NM का टॉर्क जनरेट करता है वहीं 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG वेरिएंट भी दिया गया है जिसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

Hyundai Venue में Kappa 1.0 L Turbo GDi पेट्रोल इंजन दिया गया है और Kappa 1.2 L MPI का भी पेट्रोल इंजन दिया गया है सबसे बड़ी खासियत इस कार में की इसे 1.5 L CRDi डीजल इंजन के साथ भी लॉन्च किया गया है और ब्रेजा में डीजल इंजन नहीं दिया जाता है। साथ ही वेन्यू में मैनुअल, ऑटोमैटिक और DCT तीनों ट्रांसमिशन दिए गए है।

Maruti Brezza vs Hyundai Venue Features: केबिन में फीचर

Brezza vs Hyundai
Brezza vs Hyundai

नई ब्रेजा में 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 64 कलर के साथ एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, लेदरेट सीट्स, ब्राउन थीम के साथ  प्रीमियम इंटीरियर, वायरलेस Android और एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जर के फीचर दिए गए है।

वेन्यू में 12.3-इंच की कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले, लेदरेट सीट्स, डुअल-टोन थीम, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, हुंडई कनेक्टेड कार हिंदी, 400 से ज्यादा वॉइस कमांड समेत कई फीचर दिए गए है।

Maruti Brezza vs Hyundai Venue Price: कितनी है कीमत?

नई ब्रेजा फेसलिफ्ट को 7.40 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है और 4 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

वेन्यू की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 15.69 लाख रुपये तक जाती है। हुंडई ने इस कार के 8 वेरिएंट को बाजार में लॉन्च किया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।