सिवान में प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव ने उठाए थे सवाल

Summary :

बिहार के सिवान में 25 जुलाई को पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाले SIT सदस्य अभिषेक पटेल को पुलिस हेडक्वार्टर के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया है।

बिहार के सिवान में 25 जुलाई को पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों के ऊपर AK-47 से फायर करते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो की पुष्टि करते हुए ही SIT मेंबर अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया गया। इस वायरल वीडियो पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी सवाल उठाए थे। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला…

करीब 6 राउंड फायरिंग की

AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी को पुलिस हेडक्वार्टर से मिले आदेश के बाद सस्पेंड कर दिया है। प्रदर्शन से जुड़ा जो वीडियो सामने आया, उसमें अभिषेक पटेल ने पहले छात्रों की तरफ फायरिंग की, इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र पीछे की तरफ भागने लगे। फिर पुलिसकर्मी से कई राउंड फायरिंग की। वीडियो में वह करीब 6 राउंड फायरिंग करते हुए दिखे।

3 छात्रों को लगी गोली

रिपोर्ट के मुताबिक, सिवान में प्रदर्शन के दौरान 3 छात्रों को गोली लगी थी। तीनों पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं, फ़िलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मान रही है कि एक छात्र को पुलिस को गोली लगी थी, लेकिन 2 छात्रों को गोली कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। घायलों में एक 15 साल का मो. आरिफ भी शामिल है। परिजनों के मुताबिक, बिहार बंद के दौरान आरिफ दुकान बंद करके घर आ रहा था, तभी अचानक गोलीबारी हुई और उसकी गर्दन में जा लगी। फ़िलहाल उसकी गर्दन से गोली निकाल दी गई है।

तेजस्वी यादव ने छात्रों पर हुई गोलीबारी की निंदा की

तेजस्वी यादव ने सिवान में प्रदर्शनकारियों पर हुई फायरिंग को लेकर एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया और साथ में लिखा कि “सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर सीधी फायरिंग की। AK-47 से भी फायरिंग की गई।

उन्होंने लिखा, “जब आरोपी अपराधी मुख्यमंत्री बन जाए तब लोकतंत्र में प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिस ऐसे ही गोलियां चलाती है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।”

Also Read: बिहार में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी जेल में बंद, AISA की नेहा ने दी बड़ी चेतावनी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।