बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-722 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जहां एक ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। यह हादसा गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा के पास मंगलवार को हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और 2 लोग घायल हो गए है जिनका बिहार के हाजीपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है है। इस हादसे के चलते मृतको के घर में शोक छाया हुआ है। फ़िलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
शादी से लौट रहा था परिवार
जांच में बताया गया कि परसा थाना क्षेत्र के पूरे छपरा गांव निवासी विशाल कुमार अपनी परिवार के साथ लुधियाना एक शादी में शामिल होने गए थे वहीं शादी से वापिस आते समय वह छपरा जंक्शन पर उतर कर अपने घर जाने के लिए टेंपो में पति-पत्नी , दो बच्चे और 6 लोग बैठे हुए थे। जब पूरा परिवार टेंपो में बैठा हुआ था तब टेंपो गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा के पास पहुंचा और अचानक से एक बेकाबू ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी।
घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया
पति बच्चे हुए घायल पुलिस की जांच में पति का नाम विशाल कुमार बताया है. इस हादसे में दो साल का बच्चा और विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए है. दोनों को घटनास्थल के पास मौजूद अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया लेकिन डॉक्टर ने तुरंत उन्हें हाजीपुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया. डॉक्टर फ़िलहाल अभी दोनों की हालत गंभीर बता रहे है.
पुलिस कर रही है इस मामले की जांच
इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और इस मामले की जांच में जुट गई। इस हादसे के चलते दो परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है। शादी समारोह की खुशियां मनाकर घर लौट रहे परिजनों का सफर एक दर्दनाक दुर्घटना में बदल गया, जिससे परिवारों दुःख के शोक में डूब गया.


Download Android App
Download iOS App




