First Time Parents Guide: बच्चे के आने से बढ़ गई हैं जिम्मेदारियां? पहली बार पेरेंट्स बनने वालों के लिए सही गाइड और जरूरी बातें

Summary :

ये आर्टिकल नए माता-पिता के लिए बच्चे के जन्म के बाद होने वाली खुशी और साथ ही आने वाली जिम्मेदारियों व ध्यान पर लिखा है। यह नए पेरेंट्स को बच्चे की देखभाल और अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए कुछ जरूरी टिप्स और सलाह देता है। माता-पिता बनना एक बेहद प्यारा अनुभव है, लेकिन नए पेरेंट्स के लिए यह कई टास्क और जिम्मेदारियों के साथ आता है, जैसे रातों को जागना और बच्चे के रोने पर घबराना।

माता-पिता बनाना जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है। जब आप पहली बार पेरेंट्स बनते हैं और अपने बच्चे को गोद में लेते हैं, तो उन्हें एक अलग एहसास होता है और उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं होता है, लेकिन जब बच्चे का जन्म होता है, तो उसके साथ-साथ पेरेंट्स की कई जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। जैसे रात भर जागना, उसे दूध पिलाना, सुलाना आदि। कई बार नए पेरेंट्स बच्चे को रोता देख काफी ज्यादा घबरा जाते हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको यहां कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जो बच्चे को पालने में आपके काफी काम आ सकते हैं।

नए माता-पिता के लिए कुछ जरूरी टिप्स

 Parenting Tips for New Parents
Parenting Tips for New Parents (Source: Social Media)
  • छोटे बच्चे अपनी बात सिर्फ रोकर ही कह सकते हैं, इसलिए अगर आपका बच्चा काफी ज्यादा रो रहा है, तो हो सकता है उसे भूख लगी हो, उसका डायपर गीला हो, नींद आ रही हो या फिर उसके पेट में काफी ज्यादा दर्द हो रहा हो, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि माता-पिता धीरे-धीरे बच्चे की आवाज को सुनकर उसकी जरूरत समझने लगते हैं।
  • नए जन्मे बच्चे एक बार में सिर्फ 2 से 4 घंटे ही सोते हैं और दिनभर में वो 15 से 16 घंटे ही नींद लेते हैं। जब आपका छोटा बच्चा सोता है, तो उस समय पेरेंट्स को भी आराम करना चाहिए। खास करके मां को ताकि, आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस न हो।
  • छोटे बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हर दिन उसकी अच्छे से मालिश करना बहुत ज्यादा जरूरी है। हल्के हांथों से गुनगुने तेल से मालिश करें। जब तक बच्चे की नाल गिर न जाए, तब तक स्पंज बाथ देना सही है।

नए पेरेंट्स के लिए कुछ जरूरी सलाह

  • अगर आप बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो परिवार के लोगों से मदद लेने के बारे में बहुत ज्यादा न सोचें।
  • बच्चे के जन्म के बाद मां को सही खान-पान के साथ नींद लेना भी बहुत ज्यादा ज़रूरी है, क्योंकि आपकी सेहत का सीधा असर बच्चे के ऊपर पड़ता है।
  • बच्चे का ख्याल रखना सिर्फ मां की जिम्मेदारी नहीं होती है, इसलिए पिता को भी डायपर बदलने, बच्चे को सुलाने और उसे टहलाने में मदद करनी चाहिए।

नींद के लिए आवश्यक चीजें

 Parenting Advice for Beginners
Parenting Advice for Beginners (Source: Social Media)
  • मजबूत, सपाट पालना या क्रिब जिसमें सॉफ्ट गद्दा लगा हो
  • 2 से 4 फिटेड शीट और वाटरप्रूफ प्रोटेक्टर
  • 2 से 3 हल्के स्वैडल कंबल या मलमल के रैप
  • 6 से 8 डकार दिलाने वाले कपड़े और बिब
  • बोतलों और निप्पलों का टेस्ट पैक
  • ब्रेस्ट पंप और दूध भंडारण बैग
  • नर्सिंग तकिया और निप्पल क्रीम
  • बच्चे के लिए डायपर के 4 से 5 छोटे पैक और वाइप्स
  • सॉफ्ट डायपर रैश क्रीम
  • बच्चे के लिए बाथटब और 2 हुड वाले तौलिए
  • हल्का बेबी वॉश और मुलायम वॉशक्लॉथ
  • 5 से 7 मुलायम सूती फ्रंट-ओपन वन्सियां ​​या बॉडीसूट
  • 4 से 6 स्लीपसूट या मुलायम पजामा
  • 2 से 3 टोपियां, साथ ही मोज़े और दस्ताने

Also Read: Parenting Tips for Working Parents: जॉब करने वाले पेरेंट्स के लिए 5 ‘Golden Rules’; नौकरी के साथ ऐसे दें बच्चों को Best परवरिश

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।